Australia Student Quota: क्या ऑस्ट्रेलिया में एडमिशन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपको ये मालूम होना चाहिए कि यहां पर 2027 में कितने स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलने वाला है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया 2027 में 2,95,000 नए विदेशी स्टूडेंट्स को एंट्री देने का प्लान कर रहा है, लेकिन इन सभी के लिए एडमिशन पाना मुश्किल रहने वाला है।
20 नवंबर 2026 तक सिर्फ 44,900 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिनके पास आने वाले अकेडमिक ईयर के लिए स्टूडेंट वीजा है।सबसे ज्यादा चिंता की बात तो भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है, जिनके लिए स्टूडेंट वीजा लेना मुश्किल बन चुका है। जुलाई-सितंबर 2026 में भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्टूडेंट वीजा अप्रूवल रेट गिरकर 49.1% पर पहुंच गया।
हैरानी वाल बात ये है कि 2025 में ठीक इसी समय अप्रूवल रेट 84.9% था। इसका सीधा मतलब है कि भले ही भारतीय स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटीज में एडमिशन तो मिल जा रहा है, लेकिन उनके लिए वीजा अप्रूवल रेट कम होना बड़ी चुनौती बना हुआ है।शुरुआती नंबर बनाम 2027 के टारगेटऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स के आंकड़ों में 44,900 एक्टिव वीजा दिखते हैं।
ये 2,95,000 के 'नेशनल प्लानिंग लेवल' (NPL) से सीधे तुलना करने के बजाय, एक शुरुआती स्थिति को दर्शाता है। 2026 के लेवल पर बनाए रखा गया यह NPL, एडमिशन की कोई सख्त सीमा (कैप) नहीं है, बल्कि पूरे साल के लिए एक मैनेजमेंट फ्रेमवर्क है। फिर भी, शुरुआती दौर में धीमा प्रोसेस ये दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज के लिए छात्रों की भर्ती में मुश्किलें बढ़ रही हैं।यूनिवर्सिटी के हिसाब से तय होगी वीजा मिलने की स्पीड?
मिनिस्ट्रियल डायरेक्शन 115 के मुताबिक, वीजा प्रोसेसिंग स्पीड इस बात पर तय करती है कि हर यूनिवर्सिटी को कितना कोटा आवंटित किया गया है। प्रायोरिटी 1 (80% आवंटन): इस कैटेगरी के तहत आने वाली यूनिवर्सिटी के लिए वीजा प्रोसेसिंग सबसे ज्यादा तेज है। 20 नवंबर तक सभी सरकारी यूनिवर्सिटीज सामूहिक रूप से अपने कोटे के लगभग 19% पर थीं, जिससे वे अभी भी 'प्रायोरिटी 1' में बनी हुई हैं।
प्रायोरिटी 2 (80%–115% आवंटन): इस कैटेगरी में आने वाली यूनिवर्सिटीज में अगर स्टूडेंट को एडमिशन मिलता है, तो उसकी वीजा प्रोसेसिंग धीमी रहेगी। आठ यूनिवर्सिटीज पहले ही इस कैटेगरी में आ चुकी हैं। प्रायोरिटी 3 (115% से अधिक आवंटन): सबसे धीमी प्रोसेसिंग प्रायोरिटी 3 में आने वाली यूनिवर्सिटीज में है। तीन यूनिवर्सिटी पहले ही इस कैटेगरी में पहुंच चुकी हैं।
भारतीय छात्रों के लिए, केवल ऑफर लेटर मिल जाना तेज वीजा प्रोसेसिंग की गारंटी नहीं देता है। अब यूनिवर्सिटी की मौजूदा प्रायोरिटी स्टेटस की जांच करना बेहद जरूरी हो गया है।भारतीयों का वीजा अप्रूवल रेट घटाजुलाई–सितंबर 2026 के लिए सरकार के आंकड़े इस बात पर बड़ा अंतर दिखाते हैं कि आवेदक कहां से आवेदन कर रहे हैं।
भारत से अप्लाई करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए वीजा अप्रूवल रेट 49.1% है, जो 2025 की तीसरी तिमाही में 84.9% था। ऑस्ट्रेलिया के अंदर से आवेदन करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए 86.4% वीजा अप्रूवल रेट। ये आंकड़े केवल उन्हीं आवेदनों को दर्शाते हैं जिन पर फैसला हो चुका है और ये अलग-अलग आवेदक समूहों से जुड़े हैं, जिसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के अंदर होने से वीजा मंजूरी की गारंटी नहीं मिलती।