मोदी सरकार की संसद में ताकत बढ़ने जा रही है। डिलिमिटेशन बिल पर कई विपक्षी दल <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए को सपोर्ट करने जा रहे हैं। इसमें लंबे समय से मोदी सरकार के खिलाफ रहे एमके स्टालिन की डीएमके और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार की एनसीपी-एसपी है।
स्टालिन ने तो सपोर्ट करने का खुला ऐलान कर दिया है, जबकि एनसीपी-एसपी पर भी तय माना जा रहा है कि वह भी बिल को सपोर्ट करेगी। पिछली बार अप्रैल में आया यह बिल संसद में पास नहीं हो सका था, लेकिन इस बार मोदी सरकार को पूरा भरोसा है कि बिल दो तिहाई बहुमत क साथ पास हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी-एसपी न सिर्फ डिलिमिटेशन बिल का सपोर्ट करेगी, बल्कि आने वाले समय में एनडीए में भी शामिल होगी और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले मोदी कैबिनेट में मंत्री भी बनेंगी।NDA का बढ़ेगा कुनबा, और ताकतवर होगी मोदी सरकारशरद पवार और उनकी बेटी और एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले लंबे समय से केंद्र सरकार का विरोध करते रहे हैं।
इंडिया अलायंस का अब तक हिस्सा एनसीपी-एसपी आने वाले दिनों में पाला बदल सकती है। उसके एनडीए में शामिल होने की अटकलें हैं, जिससे मोदी सरकार और ताकतवर हो जाएगी। सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने दावा किया है कि सुप्रिया सुले मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन सकती हैं, जबकि महाराष्ट्र सरकार में भी उनकी पार्टी को हिस्सेदारी मिलेगी।
इसके तहत, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय मिल सकता है। वहीं, एक अन्य नेता जितेंद्र आव्हाड को भी कैबिनेट मंत्रालय मिलने की अटकलें हैं। दो अन्य नेताओं को भी महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।दो तिहाई बहुमत के कितना करीब पहुंच गया एनडीए2024 लोकसभा में अपने बल पर बहुमत न हासिल कर पाने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने सरकार बनाई।
अप्रैल महीने में उसे संसद में तब बड़ा झटका लगा, जब डिलिमिटेशन बिल पास नहीं हो सका। उसके पक्ष में महज 298 वोट ही पड़े, जबकि पास होने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। इसके अगले महीने आए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए का ही पूरा नक्शा ही बदल दिया। ममता बनर्जी की हार के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हुई और 20 लोकसभा सांसद अलग हो गए।
इन सभी ने एनडीए को सपोर्ट करने का ऐलान किया। इसके अलावा, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना यूबीटी के छह सांसद शिंदे की शिवसेना के साथ जुड़ गए।जानिए- संसद में नंबर गेम में मोदी सरकार कहां?भाजपा 241नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) 20शिवसेना (शिंदे) 13टीडीपी 16जेडीयू 12एलजेपी (रामविलास) 5आरएलडी 2जेडीएस 2अन्य सहयोगी और समर्थक 9कुल 320डीएमके और शरद पवार का भी मिला सपोर्टडीएमके- 22शरद पवार की एनसीपी-एसपी - 08वाईएसआर कांग्रेस- 4 सांसदकुल 354नोट- इसमें डीएमके ने अभी डिलिमिटेशन बिल पर सपोर्ट करने का फैसला लिया है, जबकि शरद पवार की पार्टी पर अटकलें हैं कि वो एनडीए का हिस्सा बन सकती है।
कुल आंकड़ा बढ़कर 354 तक पहुंच गया है। अब बात करते हैं लोकसभा के आंकड़े की।लोकसभा की कुल सीटें- 543वर्तमान में सांसद- 540खाली सीटें- 3अगर सभी 540 सांसद मतदान करें तो दो तिहाई 360 होता है। अभी सिर्फ छह सांसदों की कमी है, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ विपक्षी सांसद बिल पर वोटिंग के दौरान संसद से बाहर रह सकते हैं, जिससे कुल सदस्यों की संख्या कम हो जाएगी और मोदी सरकार डिलिमिटेशन बिल आसानी से पास करवा लेगी।