तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून पत्थर के स्तंभ कार्तिगई दीपम जला दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच दीप स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया गया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस एस वैद्यनाथन और जस्टिस वी पार्थिबन- भी मौजूद रहे।

जस्टिस एस. वैद्यनाथन ने कहा कि तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के शिला स्तंभ पर दीपम प्रज्वलित करने को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश का कार्यान्वयन किया गया। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलित करने को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई प्रतिरोध नहीं किया गया, सद्भाव कायम है।भक्तों ने लगाया जयकाराइस दौरान वहां मौजूद भक्तों ने भगवान मुरुगन की जय का उद्घोष किया।

इसके बाद ‘वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा’ के बीच दीपम जलाया गया। कार्तिगई दीपम को जलाने में 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर सूती बाती और पांच किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पर भक्तों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए।सुरक्षा के व्यापक इंतजामइससे पहले जिला प्रशासन ने घोषणा की थी कि दीपम जलाने के लिए तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जाने के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को अनुमति रहेगी।

अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रशासन ने लोगों से जिला अधिकारियों और पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की थी।वहीं, कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।

उन्होंने बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को रोक दिया था। इसको लेकर सीआरपीएफ के दक्षिणी क्षेत्र के महानिरीक्षक टी. विक्रम ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य उच्चतम न्यायालय के आदेशों को लागू करना रहा।क्या बोला था सुप्रीम कोर्टइससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कार्तिगई दीपम विवाद पर अपने पहले के निर्देश का जानबूझकर उल्लंघन करने के लिए तमिलनाडु सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया था।

साथ ही, उसने आदेश दिया था कि शनिवार को यहां तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत दीपक जलाया जाए।