नई दिल्ली: देश में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाए गए कैलेंडर यानी कि आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार काम करते हैं। इस कैलेंडर में यह बताया गया होता है कि बैंकों में किस दिन छुट्टी करेगी। इसमें राष्ट्रीय छुट्टी, क्षेत्रीय छुट्टी और केंद्रीय बैंक द्वारा अनिवार्य विशेष दिन की भी छुट्टी शामिल रहती हैं।
वैसे तो आमतौर पर बैंक हर महीने के दूसरे, चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में भी इन्हें बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।इस बीच साल के आखिरी महीना यानी कि दिसंबर 2026 में बैंकों में छुट्टियों की बात हो रही है। देश के कई राज्यों के बैंकों में ये छुट्टियां एक दिसंबर यानी महीने के पहले दिन से ही शुरू हो जा रही हैं।
आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में देशभर के राज्यों की अलग-अलग छुट्टियों को मिलाकर कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे।Forex Reserves of India: सोने की कीमत क्या घटी विदेशी मुद्रा भंडार चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गयादिसंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्टअब हम दिसंबर 2026 में देशभर के राज्यों के बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट को तारीख के हिसाब से जानेंगे।
इन छुट्टियों को मिलाकर कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे।1 दिसंबर 2026एक दिसंबर 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन नागालैंड राज्य का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राज्यभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, हर साल 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में स्वदेशी आस्था दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन इस राज्य के बैंकों में छुट्टी रहेगी।3 दिसंबर 20263 दिसंबर 2026 को संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व है।
इसके मौके और संत के सम्मान में गोवा में बैंकों में छुट्टी रहेगी।9, 10 और 11 दिसंबर 2026 को छुट्टीदेश के सिक्किम राज्य में लोसूंग / नामसूंग का प्रमुख नव वर्ष पर्व और फसल कटाई के मौसम के अंत का त्योहार है। इस खास मौके पर सिक्किम में लगातार तीन दिन यानी 9, 10 और 11 दिसंबर 2026 को बैंकों में छुट्टी रहेगी।
यह त्यौहार खासकर के लेप्चा और भूटिया समुदायों में मनाया जाता है।12 दिसंबर 202612 दिसंबर 2026 को पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्य तिथि है। इस दिन मेघालय में पूरे बैंकों में छुट्टी रहेगी। पा तोगन इसी दिन 1872 में मेघालय के गारो हिल्स में अंग्रेजों की सेना से बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हुए थे।18 दिसंबर 202618 दिसंबर 2026 को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है।
वे एक महान कवि और साहित्यकार थे। इनके सम्मान में मेघालय में राजकीय अवकाश रहती है। इसलिए राज्य के सभी बैंक 18 दिसंबर को बंद रहेंगे।19 दिसंबर 202619 दिसंबर 2026 को गोवा मुक्ति दिवस है। इसे पुर्तगाली शासन से आजाद कराने की याद में मनाया जाता है। इस दिन गोवा के बैंकों में छुट्टी रहेगी।24 दिसंबर 202624 दिसंबर 2026 को क्रिसमस की पूर्व शाम है।
इस खास मौके पर देश के मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के बैंकों में छुट्टी रहेगी।25 दिसंबर 202525 दिसंबर 2026 को क्रिसमस का पर्व है। इस खास मौके पर देश भर के सभी राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।26 दिसंबर 2026कुछ राज्यों में क्रिसमस का पर्व 26 दिसंबर तक भी जारी रहेगा। इस खास मौके पर नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।30 दिसंबर 202630 दिसंबर 2026 को यू किआंग नांगबाह की पुण्यतिथि है।
ये एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इनकी इस खास तिथि पर मेघालय में 30 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे।31 दिसंबर 202631 दिसंबर 2026 को नववर्ष की पूर्व संध्या है। मतलब कि नया साल की पूर्व शाम है। इस मौके पर देश के मिजोरम राज्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी।छुट्टी में इन सुविधाओं का ले सकते हैं लाभबैंक बंद होने के बावजूद भी इनकी ऑनलाइन सुविधाएं जारी रहती हैं।
आप अपने घर बैठे ऑनलाइन के जरिए कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इनमें सभी डिजिटल और यूपीआई सेवाएं, पैसों की लेनदेन, नेट बैंकिंग की सर्विसेज समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा आप आम दिन की तरह एटीएम सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं।