Delimitation bill LIVE: परिसीमन बिल पर JMM का क्या रुखपरिसीमन बिल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन की पूरी प्रक्रिया का विवरण देखने के बाद ही अपना रुख तय करेगी। उन्होंने कहा कि जेएमएम इस बिल का समर्थन तभी करेगी, जब सीटों में बढ़ोतरी आनुपातिक आधार पर की जाएगी।

अगर कुल सीटों की संख्या बढ़ती है तो आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में भी उसी अनुपात में इजाफा होना चाहिए। सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी की यही एकमात्र मांग है। आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटें बढ़ाई जाती हैं तो जेएमएम परिसीमन बिल के समर्थन में खड़ी होगी।. Delimitation bill LIVE: जनगणना के नतीजों को लागू नहीं करना चाहती सरकार- राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा कि एससी और एसटी के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी 40 साल तक स्थिर रखी जाएगी, जबकि इस दौरान उनकी आबादी बढ़ सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जातिगत जनगणना के नतीजों को लागू नहीं करना चाहती। राहुल ने मांग की कि परिसीमन आयोग का गठन सभी दलों की सहमति से होना चाहिए। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इसे 850 सीटों वाली लोकसभा के आधार पर लागू करना चाहती है, जबकि विपक्ष की मांग है कि इसे मौजूदा 543 सीटों पर ही लागू किया जाए और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग उप-कोटा भी रखा जाए।

राहुल ने कहा कि असली सवाल यह है कि क्या बीजेपी को भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद और निर्वाचन क्षेत्रों के स्वरूप को अपनी मर्जी से बदलने की खुली छूट दी जानी चाहिए।. Delimitation bill LIVE: 2027 की जनगणना को बनाया अप्रासंगिक- राहुल गांधीलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर सामाजिक न्याय के मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को किनारे कर दिया गया है और 2027 की जनगणना को भी अप्रासंगिक बना दिया गया है। राहुल के मुताबिक, सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना चाहती है, क्योंकि 2027 की जनगणना से ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो बीजेपी के लिए असुविधाजनक होंगे। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद सीटों की संख्या 2051 तक स्थिर रखी जाएगी।

यानी अगले 40 साल तक सामाजिक न्याय की उम्मीद छोड़नी पड़ेगी। राहुल ने आरोप लगाया कि इस फैसले से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यकों के अधिकार कमजोर होंगे।. Delimitation bill LIVE: राहुल गांधी की जेन-G से क्या अपील राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया और EVM पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अब सरकार पूरे निर्वाचन क्षेत्र के ढांचे को बदलना चाहती है, लेकिन विपक्ष बीजेपी को देश को तानाशाही में बदलने की अनुमति नहीं देगा। राहुल ने 2024 के लोकसभा चुनाव को फर्जी चुनाव करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और जेन-जी ने वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को घेर लिया है और उसके लिए सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

अब बीजेपी नई योजना लेकर आई है और इसके जरिए बच निकलने का नया रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है।. Delimitation bill LIVE: सर्वदलीय सहमति वाले परिसीमन आयोग का गठन हो- राहुल गांधीनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक तुलनात्मक चार्ट दिखाते हुए परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना चाहती है, जबकि विपक्ष मौजूदा सीटों की संख्या बरकरार रखने के पक्ष में है।

सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना चाहती है, लेकिन विपक्ष की मांग है कि सामाजिक न्याय और कानून की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 2027 की जनगणना के जातिगत आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाए। राहुल ने कहा कि विपक्ष एक सर्वदलीय सहमति वाले परिसीमन आयोग का गठन चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार 850 सीटों के आधार पर महिला आरक्षण लागू करना चाहती है, जबकि विपक्ष इसे मौजूदा 543 सीटों पर लागू करने और इसमें ओबीसी महिलाओं के लिए अलग उप-कोटा देने की मांग कर रहा है।.

Delimitation bill LIVE: परिसीमन आयोग के सदस्यों के चयन पर राहुल गांधी का सवालराहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें ज्ञानेश कुमार सदस्य होंगे। इसके अलावा एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह चुनेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन ज्ञानेश कुमार खुद करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से मोदी और शाह को आयोग पर पूरा नियंत्रण मिल जाएगा। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पहले ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के कथित विनाश की निगरानी कर चुके हैं और अब उन्हें देश की व्यवस्था को प्रभावित करने वाली परिसीमन प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर कब्जा कर लिया गया है और अब परिसीमन आयोग को भी इसी उद्देश्य से सक्रिय किया जा रहा है।

आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती भी नहीं दी जा सकेगी।. Delimitation bill LIVE: निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा बदलने पर बरसे राहुल गांधीराहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर 850 नंबर का जिक्र करते हुए कहा कि जेन-जी इस आंकड़े को याद रखे, क्योंकि यह भारतीय लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परिसीमन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत के निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा अपनी मर्जी से दोबारा तैयार करने की खुली छूट दी जा रही है।

राहुल ने कहा कि देश का नक्शा इसी तरह बदला जाएगा, ताकि ये लोग देश को लूटना जारी रख सकें और युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सकें। उन्होंने युवाओं से इस आंकड़े और परिसीमन की प्रक्रिया को याद रखने की अपील की।. Delimitation bill LIVE: राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव को बताया अवैधलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह आज बताना चाहते हैं कि नया बच निकलने का रास्ता कैसा है, इसकी रणनीति क्या है और इसका नतीजा क्या होगा।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने खुद कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने मतदान किया, जो वोट देने के पात्र नहीं थे। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग के इस दावे के मुताबिक 2024 का चुनाव अवैध था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सीटों के पुनर्निर्धारण, बिहार में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, असम में बीजेपी के फायदे के लिए पूरे राज्य की संरचना बदलने और पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेर लिया है और वे भी यह जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ज्ञानेश कुमार के बारे में पर्याप्त जानकारी है, जिससे वह बच नहीं पाएंगे। राहुल ने कहा कि इस जानकारी को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।.

Delimitation bill LIVE: आदित्य ठाकरे को किस बात पर आपत्ति आदित्य ठाकरे के मुताबिक, इस प्रक्रिया से महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों की राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) राज्य के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर अपना रुख मजबूती से रखेगी और किसी दबाव में आकर समझौता नहीं करेगी।

आदित्य ठाकरे ने सीटों के संभावित बंटवारे का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा में उत्तर प्रदेश की सीटें करीब 120 बढ़ने की बात कही जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच लोकसभा सीटों का अंतर काफी बढ़ जाएगा। फिलहाल दोनों राज्यों के बीच सीटों का अंतर 32 या 39 के आसपास बताया जाता है, लेकिन प्रस्तावित बदलाव के बाद यह अंतर 48 सीटों तक पहुंच सकता है।.

Delimitation bill LIVE: परिसीमन विधेयक पर शिवसेना (UBT) का क्या फैसलाशिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने परिसीमन विधेयक को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए महाराष्ट्र की पहचान मिटाने और राज्य की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

आदित्य ने शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि परिसीमन के बाद सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी, लेकिन केवल सीटें बढ़ने से राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अंतर खत्म नहीं होगा।.

Delimitation bill LIVE: परिसीमन पर शरद पवार की एनसीपी ने क्या कहामहाराष्ट्र के नागपुर में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी (शरद पवार) ने सरकार की ओर से लाए जा रहे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि शरद पवार की पार्टी और डीएमके भी इस विधेयक का समर्थन कर रही हैं, जिसका वे स्वागत करते हैं।

पटेल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है। कई लोगों ने इस बारे में केवल बातें कीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू करने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने ठोस कदम उठाया है।. Delimitation bill LIVE: परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव ने उठाए सवालसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का कोई भी राजनीतिक दल महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। लेकिन बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लागू करना चाहती है। अखिलेश ने सवाल उठाया कि परिसीमन के लिए पुरानी जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? आबादी बढ़ चुकी है और उसका भौगोलिक वितरण भी बदल गया है।

ऐसे में सरकार को नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना चाहिए।. Delimitation bill LIVE: परिसीमन विधेयक पर NCPI का क्या फैसलाNCPI सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े विधेयक का समर्थन करती है, क्योंकि यह देश के हित और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि NCPI इस मुद्दे पर डीएमके के रुख का भी समर्थन करती है।. Delimitation bill LIVE: परिसीमन पर खरगे ने लगाए गंभीर आरोपकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि बीजेपी और RSS इस विधेयक के जरिए देश की सत्ता पर स्थायी रूप से कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और संविधान को बदलने का रास्ता साफ होगा।

विपक्षी दलों के नेताओं की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि सभी दल संसद में मिलकर इस विधेयक का विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक को सत्ता में हमेशा बने रहने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है।. Delimitation bill LIVE: केटीआर की क्या है मांगकेटीआर ने कहा कि बीआरएस लगातार यह मांग करती रही है कि दक्षिण भारत के राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद में दक्षिण भारतीय राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी जानी चाहिए। केटीआर ने कहा कि लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाने की किसी भी प्रक्रिया में दक्षिण भारत के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।. Delimitation bill LIVE: BRS ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का किया समर्थनभारत राष्ट्र समिति (BRS) ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन किया है।

पार्टी की ओर से कहा गया कि इसमें तेलंगाना और दक्षिण भारतीय राज्यों के हितों की पूरी तरह रक्षा होनी चाहिए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने साफ किया कि संसद की सीटों को बांटने की प्रक्रिया में तेलंगाना के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।