लखनऊ: परिसीमन के बाद यूपी की सियासत का नक्शा बदल जाएगा। यह बदलाव गणित ही नहीं सियासी भूगोल में भी दिखेगा। सीटों के पुनर्निर्धारण से लोकसभा की सीटें 120 तो विधानसभा की संख्या 604 पहुंच सकती हैं। इसी के साथ महिला आरक्षण लागू होने पर राजनीतिक समीकरण में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।अभी यूपी से 80 लोकसभा सांसद चुने जाते हैं, जबकि विधानसभा में 403 सीटें हैं।
50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर विधानसभा की संख्या 604.5 होती है। सीट आधा नहीं हो सकती इसलिए 604 या 605 सीटें पहुंचने के आसार हैं।सिर्फ सीटें नहीं बढ़ेंगी, बदलेंगे क्षेत्रों के भूगोलपरिसीमन का मतलब केवल लोकसभा और विधानसभा में सीटें बढ़ाना नहीं है। इसके साथ मौजूदा संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में भी बदलाव हो सकता है।
किसी क्षेत्र के हिस्से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जा सकते हैं और आबादी के आधार पर नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। सीटों की संख्या और सीमाएं बदलने के साथ दलों को अपनी चुनावी रणनीति भी नए सिरे से बनानी पड़ेगी। मौजूदा संसदीय क्षेत्रों में वर्षों से तैयार जातीय, सामाजिक और स्थानीय समीकरण नई सीमाओं के बाद बदल सकते हैं।महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगीपरिसीमन के साथ महिला आरक्षण भी चुनावी राजनीति और भागीदारी की तस्वीर बदलेगा।
लोकसभा सीटें बढ़कर करीब 120 होती हैं तो 33 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से 40 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। विधानसभा की संख्या करीब 604 तक जाती है तो लगभग 201 या 202 सीटें महिला आरक्षण के दायरे में आ सकती हैं।उच्च सदन का भी बदलेगा ढांचा ?परिसीमन का असर उच्च सदन पर भी पड़ सकता है। संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 तय की गई है।
यूपी से अभी 31 सदस्य राज्यसभा जाते हैं। लोकसभा की सीटों में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के अनुरूप राज्यसभा में भी आनुपातिक बदलाव किया जाता है तो यूपी की भागीदारी करीब 40 सीटों तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसके लिए मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था के तहत आवश्यक बदलाव करने होंगे।विधान परिषद की भी बढ़ेंगी सीटेंयूपी विधान परिषद में 100 सदस्य हैं।
संवैधानिक व्यवस्था में विधान परिषद के सदस्यों की संख्या संबंधित विधानसभा के सदस्यों की संख्या के एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती। यदि परिसीमन के बाद यूपी विधानसभा की सीटों में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो विधान परिषद की सदस्य संख्या भी 100 से बढ़कर करीब 150 तक जाने का गणित बन सकता है। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज संसद से आवश्यक मंजूरी भी लेनी होगी।बदलती रही गणित 1951 से 1967 यूपी में लोकसभा की 86 सीटें थीं।
1967 से 2004 लोकसभा सीटो की संख्या 85 रही। 2004 से अब तक यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं। 1952 से 1967 तक यूपी विधानसभा में 431 सीटें थीं। 1967 से 1996 तक विधानसभा की 426 सीटें रहीं। 1996 से 2022 तक विधानसभा सीटों की संख्या 404 रही। 2022 से यूपी विधानसभा में 403 सीटें हैं।कब-कब हुआ परिसीमन 1952: जनगणना के आंकड़े आने के बाद पहला परिसीमन आयोग गठित हुआ।
1962: दूसरी बार परिसीमन की प्रक्रिया अपनाई गई। 1961 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या और भौगोलिक स्वरूप में बदलाव किया गया। 1972: तीसरा परिसीमन आयोग गठित किया गया। इसके बाद देश में लोकसभा सीटों की संख्या 525 से बढ़कर 542 हुई। तस्वीर के मुताबिक यूपी की भागीदारी पहले जैसी ही रही। 2002: जनगणना के आधार पर आखिरी बार परिसीमन आयोग गठित किया गया।
इसकी रिपोर्ट 2008 में आई। इसके आधार पर यूपी के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों का भूगोल बदला, लेकिन सीटों की संख्या पहले जितनी रही।यह भी जानिए 1951: देश में संसदीय क्षेत्रों की संख्या 69 थी, लेकिन 52 सीटों से 71 सांसद चुने जाते थे। 1957: संसदीय क्षेत्रों की संख्या 68 रही। एकल सदस्य वाली सीटें 50 और दो सदस्य वाली सीटें 18 थीं।
1962: संसदीय क्षेत्रों की संख्या 86 हुई। दोहरे सदस्य की व्यवस्था खत्म हुई। 18 सीटें एससी के लिए आरक्षित की गईं। 1967: यूपी में लोकसभा सीटों की संख्या घटकर 85 हो गई। 2004: लोकसभा सीटें घटकर 80 हुईं। उत्तराखंड अलग बनने के बाद यूपी में 63 अनारक्षित और 17 आरक्षित सीटें रह गईं। 2002 के चुनाव में यूपी में 22 विधानसभा सीटे उत्तराखंड के अलग राज्य बनने से कम हुई थीं।
2020: एंग्लो इंडियन प्रतिनिधित्व नामित करने की व्यवस्था खत्म होने के बाद विधानसभा में 403 सीटें रह गईं।