नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि लंबित मामलों की भारी संख्या देश की न्याय व्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराकर समान अवसर के आधार पर न्याय सुलभ कराना संविधान का एक निर्देश है।
उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद कानूनी प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि हर किसी के पास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के संसाधन नहीं होते।SC के संविधान दिवस समारोह में बोले रहीं थी राष्ट्रपतिसुप्रीम कोर्ट की ओर से आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर न्याय मिलना न्याय की अवधारणा का एक अनिवार्य हिस्सा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायपालिका प्रक्रियाओं को सरल बनाने, प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और विशेष अदालतें स्थापित करने जैसे कई प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के बावजूद लंबित मामलों की भारी संख्या हमारी न्याय व्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।राष्ट्रपति ने न्यायपालिका के प्रयासों पर जताया भरोसाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका के हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की बदौलत इस चुनौती का समाधान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कमजोर और वंचित वर्ग तक न्याय पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरणों को और अधिक प्रयास करने होंगे।बड़ी संख्या में लंबित आपराधिक मामलेउन्होंने कहा कि देश के कुछ जिलों में बड़ी संख्या में आपराधिक मामले लंबित हैं। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि केंद्र सरकार ने इन जिलों में इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करने की पहल की है।नि:शुल्क कानूनी सहायता देने वाले क्लबों को जोड़ा जा रहाराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस प्रयास में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के छात्रों, शोधकर्ताओं और नि:शुल्क कानूनी सहायता देने वाले क्लब को शामिल किया जा रहा है।
ऐसी पहल से छात्रों में संवेदनशीलता विकसित होगी और वे जमीनी स्तर पर कानूनी प्रक्रियाओं से वाकिफ होंगे।’’विधि शिक्षा में नैतिकता को भी दिया जाना चाहिए महत्वउन्होंने कहा कि देश की विधि शिक्षा में कानूनों के अध्ययन जितना ही महत्व संवेदनशीलता और नैतिकता को भी दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि न्यायपालिका और वकालत के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक और सक्रिय भागीदारी से हमारा समाज अधिक निष्पक्ष, न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और समावेशी बनेगा।