रांची: देश में नया परिसीमन लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की 7 और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अभी सिर्फ लोकसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है। झारखंड के संदर्भ में परिसीमन के दौरान अनुसूचित जनजातियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखना सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

करीब दो दशक बाद देश में एक बार फिर परिसीमन होने जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल लाने की चर्चा के तेज होने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। झारखंड के हितों की रक्षा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।लोकसभा और विधानसभा सीटों में संभावित बढ़ोतरीनए परिसीमन के लागू होने की स्थिति में झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या 7 तक बढ़ सकती है।

इसके साथ ही राज्य विधानसभा की सीटों में भी 41 सीटों की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। फिलहाल, झारखंड में लोकसभा की सीटें की संख्या 14 है, जबकि विधानसभा की 81 सीटें हैं। लोकसभा सीटों को बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिली है।2007 के परिसीमन का झारखंड में हुआ था विरोधवर्ष 2007 के परिसीमन के दौरान झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से घटाकर 22 करने का प्रस्ताव रखा गया था।

उस समय लोकसभा की आरक्षित सीटों की संख्या भी पांच से घटाकर चार करने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव के खिलाफ राज्य में व्यापक विरोध शुरू हो गया था, जिसके बाद केंद्र सरकार को कानून में संशोधन करके झारखंड में परिसीमन लागू करने पर रोक लगानी पड़ी थी।हेमंत सोरेन ने बुलाई सांसदों- विधायकों की बैठकरांची में केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल लाए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिसके बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक स्टैंड स्पष्ट किया जाएगा। वैसे, कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है। हेमंत सोरेन के स्टैंड पर नजरें टिकी हैं।आज हेमंत सोरेन क्लियर करेंगे जेएमएम का स्टैंडझामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक की जानकारी दी है।

इससे पहले शुक्रवार को नेमरा में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि परिसीमन बिल पर उनकी नजर बनी हुई है और झारखंड के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।