रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह 27 देशों में भारतीय प्रोडक्शन की अब तक की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' की गद्दी हिला दी है।

'रामायण' केवल 23 दिनों में ही वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।नितेश तिवारी की 'रामायण' जहां एक तरफ अपने कंटेंट को लेकर विवादों में है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म हर दिन नए रेकॉर्ड बना रही है। ये फिल्म अब चौथे वीक में एंट्री कर रही है। वहीं अब ये फिल्म नेट कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर चुकी है।

हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। इसी के साथ रोज नए रेकॉर्ड भी बना रही। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 23वें दिन कितनी कमाई की है।'रामायण' ने भारत में कर ली 1000 करोड़ से अधिक कमाईSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में 8.45 Cr की कमाई की है।

इसमें से केवल हिंदी में फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाई हैं। फिल्म 23वें दिन नेट कलेक्शन के मामले में ₹1,000.55 Cr का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ ₹1,195.10 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।'रामायण' बनी भारत की तीसरी धाकड़ फिल्मवहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो ये अब भारत की तीसरी सबसे धाकड़ फिल्म बन चुकी है।

23वें दिन इसने विदेशों में ₹5.00 Cr की कमाई की है। वहीं विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 'रामायण' ने अब तक विदेशों में ₹595.00 Cr का कलेक्श कर दिखाया है, जो 'दंगल' के बाद कोई और फिल्म नहीं कर पाई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के नाम पर इस फिल्म ने ₹1,790.10 Cr की कमाई कर डाली है।टूटा भारत की शक्तिशाली फिल्म 'बाहुबली 2' का रेकॉर्डफिल्म ने 23वें दिन वह जगह पा ली है, जिसे पाने में 'बाहुबली 2' को लाइफटाइम कमाई करनी पड़ी।

रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश की इस फिल्म ने 23 दिनों में ही प्रभास की 'बाहुबली 2' का गुरूर तोड़ दिया है। 'बाहुबली 2' (₹1,788.06 Cr वर्ल्डवाइड) को गद्दी से उतारकर अब 'रामायण' देश की तीसरी टॉप (₹1,790.10 Cr) फिल्म बन चुकी है। ऐसी उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में ये फिल्म 'रामायण' रणवीर की 'धुरंधर 2' के साथ भी कुछ ऐसा ही कर सकती है।चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में भी रिलीज होने वाली हैफिल्म ने रिलीज के 23 दिनों के भीतर दुनिया भर में ₹1,790.10 Cr का आंकड़ा पार किया है।

27 देशों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि इस पौराणिक एपिक ने नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नए बेंचमार्क बनाए हैं। इसमें वे जगहें भी शामिल हैं जहां इंडियन सिनेमा ने आमतौर पर ठीक-ठाक कमाई की है। अपने चौथे हफ्ते में, यह एपिक शेड्यूलिंग और क्लियरेंस के आधार पर 2027 के पहले क्वार्टर में चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में भी रिलीज होने वाली है।

यानी साफ है कि फिल्म की कमाई के रेकॉर्ड की पूरी तस्वीर ही बदलने वाली है।नॉर्थ अमेरिका में सबसे बम्पर कमाने वाली भारतीय फिल्ममेकर्स के मुताबिक, रेकॉर्ड बनाने वाली इस लिस्ट में यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, वियतनाम, कंबोडिया, साउथ अफ्रीका और कजाकिस्तान शामिल हैं।

केन्या, घाना, यूक्रेन, फिनलैंड, रोमानिया और कुछ छोटे यूरोपियन और कैरिबियन इलाके भी इसमें शामिल हैं। वैसे तो 'रामायण' ने सभी देशों में अलग-अलग कमाई की है, लेकिन बड़े पैमाने पर कमाई से पता चलता है कि फिल्म ने बॉलीवुड के आम विदेशी पिलर्स, जैसे नॉर्थ अमेरिका, UK और गल्फ से आगे बढ़कर कमाई की है। कहा गया है कि फिल्म के मामले में नॉर्थ अमेरिका विदेशों में इसके सबसे अच्छे परफॉर्मर्स में से एक रहा है।

यहां इसने इसने 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़कर इस इलाके में सबसे अधिक कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई। हालांकि मेकर्स ने सभी सभी 27 देशों के लिए अलग-अलग आंकड़े शेयर नहीं किए हैं। ऐसे में रेकॉर्ड की सीधे तुलना नहीं की जा सकती।