कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के परास-बरीपाल रोड पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूल जा रहे एक प्राइवेट शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बरीपाल निवासी अतुल (40) प्राइवेट शिक्षक थे और कोहरा गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाते थे।

वह बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परास-बरीपाल रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।