महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पास करवाने के लिए ही संसद का विशेष सत्र बुला लिया गया है। अचानक सरकार के इस कदम से विपक्ष की धड़कनें बढ़ गई हैं। एनडीए के पास अभी लोकसभा में तो तिहाई बहुमत का आंकड़ा भी नहीं था कि स्पेशल सेशन का ऐलान हो गया । ऐसे में आशंका है कि बीजेपी विपक्ष में सेंध लगा रही है। संभव है कि कई विपक्षी सांसद विधेयक के समर्थन में वोट डाल दें।
इसी बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि परिसीमन विधेयक पर बीजेपी का साथ देने वाले इस सदी के सबसे बड़े गद्दार होंगे।शरद पवार की बीमारी का दिया हवालासंजय राउत ने कहा कि परिसीमन विधेयक देश के लोगों से उनकी ताकत छीनने के लिए लाया जा रहा है और यह बीजेपी की बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि इसका समर्थन करने वालों को 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दार के रूप में याद किया जाएगा।
राउत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे अब जीवित नहीं हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार अस्वस्थ हैं तथा लड़ने या निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नहीं तो इस तरह के 'भ्रष्ट' तरीके से संसद के सामने ''राष्ट्रविरोधी'' परिसीमन विधेयक नहीं लाया गया होता।इतिहास गद्दारों के नाम याद रखता है- राउतउन्होंने कहा कि हर देशभक्त और लोकतांत्रिक पार्टी को संसद में परिसीमन विधेयक खारिज कर देना चाहिए।
राउत ने पोस्ट में शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कहा, 'इतिहास गद्दारों के नाम हमेशा याद रखता है, लेकिन उनके विश्वासघात को सही ठहराने के लिए दिए गए तर्क समय के साथ मिट जाते हैं।'जरूरी कामकाज निपटाने के लिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया गया है। इस बीच, ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले संवैधानिक संशोधन विधेयक को फिर से संसद में पेश कर सकती है।
सरकार द्वारा गुरुवार को विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखे जाने के कुछ घंटे बाद लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर के लिए फिर से निर्धारित की गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अलग-अलग निर्देशों के बाद दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाई गई।यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री मोदी के गुरुवार को दिए गए उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को न्याय मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
उन्होंने अप्रैल में संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित न हो पाने के लिए एक विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराया था। इस विधेयक में विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।