NDA के लिए लोकसभा में संविधान संशोधन बिल पास कराने राह आसान होती नजर आ रही है। दरअसल, सत्तारूढ़ गठबंधन को दो तिहाई बहुमत की जरूरत है और अभी उसके पास अपने दम पर आंकड़ा नहीं है। अटकलें हैं कि गठबंधन के बाहर के कुछ बड़े दल अब सरकार का साथ देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी ने औपचारिक रूप से इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन समर्थन के संकेत दे दिए हैं।
30 नवंबर से 3 दिसंबर तक दोनों सदनों की बैठक बुलाने का फैसला किया गया है। खास बात है कि अब तक मॉनसून सत्र के पूरे होने की घोषणा नहीं हुई है।गुरुवार को हुई घोषणा के बाद अटकलें तेज हो गईं हैं कि सरकार महिला आरक्षण और उससे जुड़ा परिसीमन विधेयक पेश करने की तैयारी कर चुकी है। हालांकि, आंकड़ों को लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है।
मौजूदा संख्या बल बताता है कि NDA के पास 320 सांसदों का समर्थन है। यह काफी नहीं है और कम से कम 41 सांसदों के समर्थन की जरूरत है।दो और पार्टियां दे सकती हैं साथअटकलें हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट और DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम संसद में सरकार का साथ दे सकते हैं। दोनों दलों ने औपचारिक रूप से ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत दिए हैं।
एक ओर जहां लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर परिसीमन विधेयक देश के हित में होगा, तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्षी गठबंधन INDIA इस पर विचार करेगा।इधर, DMK भी शर्तें पूरी होने पर सरकार का साथ देने की तैयारी में है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पार्टी के दो शीर्ष नेताओं ने कहा है कि हर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा है कि अगर तमिलनाडु की हिस्सेदारी 7.2 फीसदी रहने का वादा किया जाता है, तो हम इसका समर्थन कर सकते हैं।दोनों साथ तो कितना फायदाफिलहाल, एनडीए के पास 320 सांसदों का साथ है। अब अगर ये दोनों दल भी गठबंधन का साथ देते हैं, तो आंकड़ा 350 पर पहुंच जाएगा। इसके बाद भी पार्टी को 10 सांसदों की जरूरत होगी, क्योंकि इसके लिए कुल 360 सांसदों का साथ चाहिए।
दरअसल, 3 सीटें लोकसभा में खाली हैं और अध्यक्ष के बगैर मतदान करने वालों की संख्या 539 हो जाएगी।लोकसभा में मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि एनसीपी एसपी के पास निचले सदन में कुल 8 सांसद हैं। जबकि, डीएमके के पास 22 सदस्यों का साथ है। एक एर जहां एनसीपी एसपी के एनसीपी में विलय की अटकलें जारी हैं। वहीं, डीएमके INDIA गठबंधन से बाहर निकलने का ऐलान कर चुकी है।
कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमकी की हार के बाद TVK यानी तमिलागा वेत्री कझगम का साथ दिया था।कैसे मिल सकता है दो तिहाई सांसदों का साथसंविधान के अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन के नियमों की बात कही गई है। इसके अनुसार, संशोधन के लिए कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई का समर्थन आवश्यक है।
इस लिहाज से अगर मतदान के दौरान सदन में 529 सदस्य या उससे कम रहते हैं, तो सरकार जरूरी आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अभी सिर्फ अटकलों का ही दौर चल रहा है। YSRCP भी कर सकती है समर्थनमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद में कई मामलों में NDA का समर्थन कर चुकी 4 सांसदों वाली युवजन श्रमिक रयुथु कांग्रेस पार्टी भी एनडीए का साथ दे सकती है।
हालांकि, पार्टी की तरफ से समर्थन मिलने के बाद भी NDA का आंकड़ा 354 तक पहुंचेगा और 6 और सांसदों की जरूरत होगी। फिलहाल, संसद में आम आदमी पार्टी, AIMIM, अकाली दल वारिस पंजाब दे, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, इंजीनियर राशिद और एक निर्दलीय भी हैं, जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।
सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो सकती है।