रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' को चनौती देने वाली एक याचिका को लेकर सीजेआई की अगुआई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगा दी। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका लाकर कोर्ट का समया ना जाया करें। सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
इस याचिका में कहा गया था कि हिंदू धर्म ग्रंथों पर आधारित रामायण की कथा के साथ छेड़छाड़ करके यह फिल्म बनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि यह फ फिल्म ठीक नहीं है तो अपने हिसाब से एक फिल्म बना लें।सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहासीजेआई सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा फइल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्होंने जैसा भी रामायण को समझा, वैसा बना दिया है।
कोई भी अपनी समझ के हिसाब से फिल्म बनाने को स्वतंत्र है। चाहें तो आप अपनी फिल्म बना लें। कोर्ट ने वकील से कहा कि वह केवल अदालत का समय खराब कर रहे हैं।याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस याचिका को 23 नवंबर को दर्ज किया गया था लेकिन अब तक सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं किया गया है। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि फिल्म तो पहले ही रिलीज हो चुकी है और जिन्हें देखना था वे देख भी चुके हैं।
याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म में रामायण के पौराणिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने यचिकाकर्ता के वकील से कहा कि अगर वह चाहें तो अपनी समझ के हिसाब से नई फिल्म बना लें।कोर्ट ने कहा कि इस केस की जल्दी सुनवाई करने का कोई तुक नहीं है। समान्य प्रक्रिया के तहत मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर सुनवाई होगी।