केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र का ऐलान कर दिया है। इस सत्र में परिसीमन बिल को पेश किए जाने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार इस विशेष सत्र के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। जिन प्रस्तावों पर विचार करेगी उनमें परिसीमन को लेकर कुछ बड़े फैसले किए जा सकते हैं। संसद सत्र से पहले आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है, जिसमें कुछ बड़े फैसलों पर सरकार मुहर लगा सकता है।सूत्रों के अनुसार, केंद्र इन बैठकों में प्राथमिकता वाले महिला आरक्षण और उससे जुड़े परिसीमन विधेयक को फिर सदन में रख सकती है।

यह विधेयक बीते बजट सत्र में जरूरी संख्या बल न होने के कारण सदन से पारित नहीं हो सका था। उस समय सरकार ने कहा था कि वह अगले सत्र में फिर से विधेयक लाएगी। इस बार सरकार का दावा है कि उसके पास जरूरी संख्याबल है, वहीं विपक्ष एकजुटता का दावा कर रहा है।मानसून सत्र में सरकार ने जरूरी संख्या जुटाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन जब जरूरी संख्या पूरी नहीं हो सकी तो 13 अगस्त को संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।

हालांकि, सत्रावसान नहीं किया गया था ताकि इसी सत्र में विशेष बैठक में इसे लाया जा सके।सफल हुए तो लाभ, असफल रहे तो विपक्ष पर ठीकरा सूत्रों का कहना है कि सरकार की महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लाने की कोशिश दोनों हाथों में लड्डू होने जैसा है। पांच राज्यों के चुनावों के पहले इसे संसद में लाकर सरकार विपक्ष की दिक्कतें बढ़ा सकती है।

अगर वह पहले जैसा एकजुट होकर इसे फिर से गिरा देता है तो सरकार उस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर महिलाओं की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर सकती है। सफल होने पर तो वह विपक्ष पर हावी होने के लिए आक्रामक हो ही जाएगी।कैबिनेट बैठक आजसरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।