छह महीने से सिमरन मायके में रह रही थी सिमरन की मां का आरोप है कि अमन बेटी को घरेलू खर्च नहीं देता था। आए दिन किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर सिमरन ने नौकरी शुरू की, तो पति उसका विरोध करने लगा। विवाद बढ़ने पर करीब छह महीने से सिमरन मायके में रह रही थी। दो सप्ताह पहले पति की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह खुद ससुराल चली गई थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मां के मुताबिक, रविवार सुबह लोगों से जानकारी मिली कि सिमरन और अमन घर से झगड़ते हुए आईआईटी क्रॉसिंग पहुंचे थे। आरोप है कि क्रॉसिंग से करीब 20 मीटर दूर अमन ने सिमरन को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची जीआरपी अनवरगंज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।