भारतीय क्रिकेटर युजपेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में आते ही उन्हें बड़ा पद भी दे दिया गया है। युजवेंद्र चहल को औबीसी मोर्चे में आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसी बीच शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वीदी ने उनपर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है उन्हें अपना शुगर डैडी मिल गया है।

प्रियंका चतुर्वेदी का यह तंज इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि पिछले ही साल चहल की का तलाक हो गया था। उनकी शादी 2020 में कोरियोग्राफर और कॉन्टेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा से हुई थी। हालांकि यह शादी पांच साल भी नहीं टिक पाई।चहल का भी आया रिएक्शनबीजेपी में शामिल होने के बाद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, भाजपा परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।'युजवेंद्र चहल ने ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात करके बीजेपी की सदस्यता ली।

वहीं 21 नवंर को बीजेपी ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि चहल को ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारियों में शामिल किया गया है। सूची में उनका नाम शामिल किया गया। इस लिस्ट में निर्भया मामले की वकील सीमा कुशवाहा और ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गडनायक को भी शामिल किया गया है।टीम से बाहर हैं युजवेंद्र चहलआपको बता दें कि युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया में नहीं हैं।

वह आईपीएल और घरेलू टूर्नमेंट खेल रहे हैं। उन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। वह हरियाणा की ओर से मुश्तक्ली टी20 टीम में शामिल हैं। इसके अलावा वह पंजाब किंग्स 11 के लिए खेलते हैं।पार्टी में क्या होगी चहल की भूमिकायुजवेंद्र चहल को पार्टी में ओबीसी मोर्चे का विशेष आमंत्रित सदस्य बनया गया है।

ये सदस्य संगठन की बैठकों और चर्चाओं में विशेष रूप से आमंत्रित किए जाते हैं। उनकी आधिकारिक जिम्मेदारी निश्चित नहीं होती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें कोई भी जिम्मा दिया जा सकता है। अब यही देखना है कि पार्टी चहल को कौन सै काम सौंपती है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है।

ऐसे में युजवेंद्र चहल को चुनाव प्रचार में भी उतारा जा सकता है। पार्टी इस बार नामी हस्तियों को प्रचार में उतारने का प्लान बना रही है।