बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अथमलगोला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार हाइवा और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर हुआ है।स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे, जो बख्तियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार, मृतकों में दूल्हे की चचेरी बहन, एक बच्ची, स्कॉर्पियो ड्राइवर और एक बाराती शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बारात सिकंदरा (बाढ़ क्षेत्र) से बख्तियारपुर आई थी।कुछ मीडिया रिपोर्ट में हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि सबनीमा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद विवाद के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।