राजस्थान में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिली है। इससे इंडिया गठबंधन के साथी भी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि भाजपा की लोकप्रियता भारत के गांवों में खत्म होती जा रही है। इसलिए लोग कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को चुन रहे हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने तो यहां तक कहा कि चाहे वह बैलेट पेपर वाला चुनाव हो या फिर ईवीएम वाला, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है।
उन्होंने भाजपा पर मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया।राजस्थान पंचायत चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, राजस्थान में चाहे वह नगर निगम चुनाव हों, पंचायत चुनाव हों या जिला परिषद चुनाव हो, आपने देखा होगा कि INDIA गठबंधन और कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। ऐसा लगता है कि इनमें से कई चुनावों में अब बैलेट पेपर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
जिन इलाकों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल नहीं हुआ, वहां भी कांग्रेस ने काफी जीत हासिल की है। यह देश के मौजूदा हालात को दर्शाता है।'हिंदुत्व के नाम पर चंदा चोरी'उन्होंने आगे कहा, 'हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा ने राम मंदिर में चंदा चोरी की है। उनके लोगों ने चंदा चोरी की है। ऐसे लोगों को देश नहीं स्वीकार करेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा भारत-पाकिस्तान की बात करती है।
कल राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर सख्त स्टैंड लिया है। लेकिन आज दिल्ली में पाकिस्तान के मंत्री प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी के साथ बैठे हुए हैं।'बेनकाब हो चुकी है भाजपा: आदित्य ठाकरेआदित्य ठाकरे ने कहा, ''अब भाजपा कमजोर नजर आ रही है।
भाजपा का विकल्प भारत में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है। सत्तारूढ़ दल का नकाब उतर चुका है। उनका असली चेहरा देश के सामने आ चुका है।''आपको बता दें कि राजस्थान में हाल में हुए पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल करते हुए जिला परिषद की 1,271 सीटों में से 794 और पंचायत समिति की 7,520 सीटों में से 3,758 सीटें जीतीं।
भाजपा को जिला परिषद की 357 और पंचायत समिति की 2,213 सीटों पर जीत मिली।