सर्किट हाउस के पास दवाखाना संचालित करने वाले हकीम खुर्शीद ने शुक्रवार को साइबर थाने में शिकायत कर बताया था कि एक महिला ने उन्हें बुधवार को कॉल कर खुद को एटीएस का अधिकारी बताया। महिला व उसके साथियों ने उन्हें कभी एनआईए का चीफ बनकर तो कभी किसी और बहाने से 17 घंटे तक निगरानी में रखा। बताया कि सुहेल व शमीम नाम के दो आतंकी पकड़े गए हैं।
उनसे पूछताछ में हकीम खुर्शीद का नाम सामने आया है। साइबर थाने पहुंचकर बताया पूरा मामला साइबर ठगों ने उनसे रकम खाते में भेजने के लिए कहा तो उन्होंने मैनेजर का नाम और सुबह बैंक खुलने की बात कहकर मजबूरी जता दी। सुबह दवाखाने पर न पहुंचने पर जब मैनेजर अकरम हकीम खुर्शीद के घर पहुंचे तो हकीम काफी सहमे हुए दिखे।
संदेह होने पर दोनों साइबर थाने पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर ने जब हकीम का फोन लेकर ठगों से बात की तो कॉल कट कर दी गई। एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि मामला पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित आईडी ब्लॉक कराई गई है। पुलिस जल्दी ही पता कर लेगी कि कॉल कहां से की जा रही थी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।