पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है और लोग पनीर की कई डिशेज बनाकर खाते हैं और इसकी सब्जी भी हर घर में खूब बनती है। बाजार वाला पनीर भी लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई जगहों पर मिलावटी पनीर मिलता है, जो खाने लायक नहीं होता। ऐसे में क्यों ना आप घर पर पनीर बना लें। यूट्यूब पर शेफ निशा मधुलिका ने सॉफ्ट-स्पंजी पनीर बनाने का आसान तरीका शेयर किया है।
उनके तरीके में कोई झंझट नहीं है और ना ही कोई मेहनत। सिर्फ 1-2 घंटे में आप पनीर आसानी से बना सकते हैं और वह भी बिल्कुल बाजार जैसा। तो चलिए शुद्ध पनीर बनाने का आसान तरीका जानते हैं।2 लीटर दूध से कितना पनीर बनेगाअगर आप 2 लीटर फुल क्रीम दूध लेंगे, तो आपको 400 ग्राम पनीर मिलेगा। अगर 1 लीटर दूध लेंगे तो 200 ग्राम पनीर बनकर तैयार होगा।
सबसे पहले 2 लीटर दूध को भगोने में पकाना है। दूध को आराम से पकाना है, जब तक उसमें थोड़ा गाढ़ापन ना दिखने लगे। सिर्फ एक उबाल के बाद गैस बंद ना करें।दूध फाड़ने में ना करें गलतीदूध फाड़ने के लिए लोग उबलते दूध में ही नींबू का रस या सिरका डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से दूध दानेदार फटता है और फिर सॉफ्ट टेक्सचर नहीं मिलेगा।
इसके लिए आपको दूध को आराम से उबलने देना है और फिर कुछ देर छोड़ दीजिए। आपको 3 चम्मच नींबू का रस लेना है और उसमें 6 चम्मच पानी मिलाकर घोल बनाना है। फिर इसे दूध में डालें और चम्मच से चलाकर मिला दें। इस तरह से दूध सही से फटेगा।सूती कपड़े में लपेटकर निकालें पानीअब आपको एक भगोना या तसला लेना है और उसके ऊपर छलनी लगा दें।
फिर किसी सूती या कॉटन के कपड़े में पनीर को छानते हुए निकालें। सारा पानी भगोने में चला जाएगा और आपके कपड़े में पनीर आ जाएगा। अब इस पनीर को दो बार पानी से साफ कर लीजिए, जिससे नींबू की खटास निकल जाए। अब इस पनीर वाले कपड़े को लपेटकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।बनाएं शुद्ध और मुलायम पनीरअब आपको एक तसला लेना है और उसके ऊपर थाली को पलटकर रखना है।
अब पनीर वाले कपड़े को उसके ऊपर रखें और चकले से दबाकर 30-35 मिनट के लिए रख दें। ज्यादा भार वाले चकले से ना दबाएं और ना ही ज्यादा हल्का हो। आधे घंटे बाद आप देखेंगे कि पनीर बनकर तैयार है। अब सॉफ्ट और स्पंजी पनीर को टुकड़ों में काट लीजिए या फिर ऐसे ही डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें और टेस्टी डिशेज बनाएं।