उरई जिले में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पदाधिकारी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे डॉक्टरों ने पुलिस के सामने ही उसे पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट की गई। http:// घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर पदाधिकारी को पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर भी थप्पड़ बरसते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।