कानपुर के पटकापुर क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में गुरुवार को केडीए की टीम द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद माहौल गरमा गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई की भनक लगते ही अपार्टमेंट के निवासी और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और नोटिस चस्पा किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। गौरतलब है कि राधिका अपार्टमेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद से ही प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और केडीए की संयुक्त टीमें शहर के अवैध निर्माणों और मानक विहीन अपार्टमेंट्स की जांच में जुटी हुई हैं।

इसी क्रम में विधिक प्रक्रिया के तहत केडीए की ओर से अपार्टमेंट परिसर में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई।