आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला कारे में बृहस्पतिवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हो गई। इसमें देवेंद्र उर्फ बंगाली पुत्र ऐदल सिंह के पेट में गोलियां लग गईं, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। http:// बताया गया है कि देवेंद्र पक्ष का आगरा के दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई,और फायरिंग हो गई। गोली लगने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए नामनेर स्थित एक हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पर डीसीपी आदित्य कुमार और एसीपी सैया जसवीर सिरोही सहित थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसीपी सैया जसवीर सिंह ने बताया कि नगला कारे में देवेंद्र और रणवीर सिंह दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें देवेंद्र के गोली लगी है।पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम में रवाना कर दी गई है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।