http:// फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार, सहार थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता और बेला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी नमूने एकत्र किए।
परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।