tag manger - हल्दी की खेती से महिला किसान ने आठ महीने में लाखों कमाये – KhalihanNews
Breaking News

हल्दी की खेती से महिला किसान ने आठ महीने में लाखों कमाये

नर्मदापुरम : नर्मदांचल की धरती पर आंध्रप्रदेश की सुरोमा किस्म की हल्दी की खेती कर महिला किसान लाखों रुपए की कमाई कर रही हैं। साथ ही, 10 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। अब अन्य किसान भी हल्दी की खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उद्यानिकी विभाग भी पहली बार नर्मदापुरम में हल्दी की खेती को बढ़ावा दे रहा है। जिले में अब करीब 100 हेक्टेयर में हल्दी की बोवनी की गई है।

नर्मदापुरम जिले के ग्राम सोमलवाड़ा की महिला किसान कंचन शरद वर्मा से। कंचन ने बीए होम साइंस की पढ़ाई की है। उनके पति शरद वर्मा उन्नत किसान हैं। जैविक अनाज, फल के उत्पादन में परिवार की अलग पहचान है। कंचन वर्मा ने एक एकड़ में 40 क्विंटल गेहूं की पैदावार कर 2020 में कृषि कर्मण अवॉर्ड जीता था। बेंगलुरु के तुमकुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित किया था।images credit – google

About

Check Also

हर मौसम को सहने वाली गन्ने की चार नई किस्में देंगी ज्यादा पैदावार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ने की चार ऐसी किस्मों को जारी किया, जो किसी भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *