tag manger - उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र में विशेष पौधा-रोपण अभियान से बढ़ा वन-क्षेत्र – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र में विशेष पौधा-रोपण अभियान से बढ़ा वन-क्षेत्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सर्वाधिक वन क्षेत्र है। सोनभद्र में 2544 किमी 2 का क्षेत्रफल वन क्षेत्र में है।

रिपोर्ट के अनुसार सघन वन क्षेत्र 2616.43 वर्ग किलोमीटर, घना वन क्षेत्र 4080.04 वर्ग किलोमीटर व खुला वन क्षेत्र 8109.18 वर्ग किलोमीटर का हो गया है। वर्ष 2017 की रिपोर्ट से यदि तुलना की जाए तो सघन वन क्षेत्र में 0.57 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है। घने वन क्षेत्र में 11.04 वर्ग किलोमीटर व खुले वन में 116.18 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है।

वन क्षेत्रों के बाहर 100 वर्ग किलोमीटर की वृक्षावरण में कमी का अध्ययन किया जा रहा है। यह किसानों की निजी भूमि पर हुआ है। उन्होंने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण की अपनी सीमाएं हैं। इसकी सेटेलाइट इमेज में एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल नहीं आ पाता है। इसमें तीन वर्ष से कम आयु के पौधे व पत्ती विहीन पौधे भी नहीं आ पाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय वन सर्वेक्षण देहरादून से भी जानकारी ली जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार सघन वन क्षेत्र 2616.43 वर्ग किलोमीटर, घना वन क्षेत्र 4080.04 वर्ग किलोमीटर व खुला वन क्षेत्र 8109.18 वर्ग किलोमीटर का हो गया है। वर्ष 2017 की रिपोर्ट से यदि तुलना की जाए तो सघन वन क्षेत्र में 0.57 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है। घने वन क्षेत्र में 11.04 वर्ग किलोमीटर व खुले वन में 116.18 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है।

हाल ही में स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 जारी की है। इसमें वर्ष 2017 तक के आंकड़े लिए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में जो रिपार्ट आई थी उसमें वर्ष 2015 तक के आंकड़े लिए गए थे। ऐसे में प्रदेश में वर्ष 2015 से 2017 के बीच कुल 126.65 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 0.87 फीसद की है।

About

Check Also

महिला समूहों से जुड़ेंगी उत्तर प्रदेश की गोशालाएं

महिला समूहों से जुड़ेंगी उत्तर प्रदेश की गोशालाएं

उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *