tag manger - हरियाणा : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 तरह की उपज खरीदने वाला पहला राज्य – KhalihanNews
Breaking News

हरियाणा : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 तरह की उपज खरीदने वाला पहला राज्य

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार 367 मंडियों के माध्यम से गेहूं और धान के साथ तिलहन, बाजरा, मूंग और अन्य खाद्यान्न भी खरीद रही है।

हरियाणा फिलहाल एमएसपी पर गेहूं, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद कर रहा है। अधिकांश राज्य गेहूं, धान, कपास और गन्ना जैसी कुछ लोकप्रिय फसलों को ही एमएसपी पर खरीदते हैं।

यह दावा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से कहा – बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का मुआवजा मई के अंत तक उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार फसल नुकसान का आकलन कर रही है।किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए खट्टर ने कहा कि, क्षतिग्रस्त फसलों के लिए विशेष गिरदावरी (फसलों का निरीक्षण) की जा रही है।

About admin

Check Also

हरियाणा : गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में करनाल चीनी मिल सबसे आगे

हरियाणा में करनाल की सहकारी शुगर मिल प्रदेश के दूसरे मिलों के सामने मॉडल बनकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *