tag manger - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में पुराने चेहरों को ही नई बागडोर – KhalihanNews
Breaking News

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में पुराने चेहरों को ही नई बागडोर

देश के पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में अपने मुख्यमंत्री पद के चार पुराने चेहरों को ही नया मंत्रिमंडल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है| पार्टी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी अपना विश्वास व्यक्त किया है| गोवा और मणिपुर में भी पुराने चेहरों को ही मुख्यमंत्री बनाया गया है|

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी है| भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में जहां श्री धामी के बीते 6 माह के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बनाया है|

 

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में योगी आदित्यनाथ को सन 2024 का लोकसभा चुनाव ध्यान में रखते हुए बागडोर सौंपी है| यहां यह भी ध्यान देने की बात है कि राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में श्री योगी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है| देश का राष्ट्रपति चुनने में भी उत्तर प्रदेश को ध्यान में रखा गया है| उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 85 सदस्यों की भूमिका राष्ट्रपति के चुनाव में महत्वपूर्ण है |

 

रक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने प्रदेश के नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि, पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ 6 महीने कार्यकाल में ही पुष्कर धामी ने अपने कामकाज से गहरी छाप छोड़ी है। निश्चित रूप से वे आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है| कांग्रेस मात्र पांच सीटों पर सिमट गई है. इसके अलावा एनपीपी को 7, एनपीएफ को 7 व अन्य के खाते में 11 सीटें गई हैं| भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया| इसी के साथ एन बीरेन सिंह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे|तटीय राज्य गोवा के होने वाले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया है|

About admin

Check Also

 PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त चाहिए तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है किस्त

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं और अगली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *