tag manger - खेती के साथ शुरू हो सकती है लाखों की कमाई – KhalihanNews
Breaking News

खेती के साथ शुरू हो सकती है लाखों की कमाई

अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो खेती के साथ इन व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं| चलिए जानते हैं उन कामो के बारे में जिनको खेती किसानी के साथ भी करना मुश्किल नहीं |

मुर्गी पालन एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मदद से आप साल भर में लाखों की कमाई कर सकते हैं| आजकल मार्केट में अंडे और चिकन की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है| ऐसे में यह बिजनेस बहुत मुनाफे वाला होता है|

इस बिजनेस को शुरू करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मुर्गी पालन पर सरकार किसानों को सब्सिडी का लाभ देती है. इसके साथ ही बैंक बहुत कम ब्याजदर पर किसानों को इसके लिए लोन भी देती है|

खेती के साथ आप पशुपालन का भी काम शुरू कर सकते हैं. इससे आप दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स का व्यापार कर सकते हैं. आजकल सरकार दूध उत्पादन और डेरी प्रोडक्ट के बिजनेस के लिए लोन के साथ -साथ सब्सिडी की सुविधा दे रही है|

आप खेती के बिजनेस के साथ ही मछली पालन का भी व्यवसाय कर सकते हैं| आजकल मछली पालन और इसका बिजनेस बहुत ज्यादा डिमांड में है| सरकार इसके प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना भी चला रही है| इसके लिए आप बैंक से लोन भी लें सकते हैं|

खेती के साथ-साथ आप बकरी पालन का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं| आपको बता दें कि इस बिजनेस की खास बात ये है कि इसमें लगात बेहद कम लगती है और इसमें लाभ बहुत ज्यादा मिलता है|

आजकल सरकार मधुमक्खी पालन के लिए बहुत ज्यादा सब्सिडी दे रही है. इसमें किसानों को 80 से 85 प्रतिशत तक का लाभ मिलता है| ऐसे में खेती के साथ शहद का बिजनेस बहुत लाभकारी हो सकता है|

About admin

Check Also

कम समय और कम पानी से तैयार होने वाली धान की ज्यादा पैदावार वाली किस्में

सिंचाई के लिए पानी का संकट ज्यादातर सूबों में हैं। सभी सरकारों का प्रयास ऐसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *