tag manger - यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाएं : अखिलेश व प्रियंका गांधी – KhalihanNews
Breaking News

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाएं : अखिलेश व प्रियंका गांधी

यूक्रेन और रूस के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है| इस बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है
कीव स्थित भारतीय दूतावास के बाहर कई छात्र भारत सरकार से मदद मांग रहे हैं| दोनों देशों के बीच बढ़ते युद्ध में भारतीय छात्र बुरी तरह फंसे हुए हैं| इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय लोगों को शीघ्र वापस लाने की सरकार से मांग की है|

सपा सुप्रीमों और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय प्रवासियों और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सक्रिय हो| परिवारवाले यूक्रेन में पढ़ रहे अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बहुत चिंतित हैं| भारत सरकार तुरंत अपना दायित्व निभाए|

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने की सरकार से मांग की है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हम सबके लिए सर्वोपरि है| मेरा सरकार से निवेदन है कि भारतीय लोगों को वापस लाने के प्रयासों को गति दी जाए और उन्हें शीघ्र व सुरक्षित वापस लाया जाए|’

दरअसल, यूक्रेन ने रूस के हमले के बाद अपने वायु क्षेत्र को यात्री विमानों के लिए बंद कर दिया है, इसलिए भारत अपने नागरिकों को स्थल मार्गों के जरिये यूक्रेन से निकालने पर विचार कर रहा है| यूक्रेन में अभी 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मृत्यु हुई है|

About admin

Check Also

आम की कम पैदावार ने पाकिस्तानी आम अवाम की मिठास कम कर दी

पाकिस्तान के लिए आम सिर्फ स्वाद की चीज नहीं, कमाई का एक बड़ा ज़रिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *