tag manger - छठी बार पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए मैदान में उतरे बादल| – KhalihanNews
Breaking News

छठी बार पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए मैदान में उतरे बादल|

पंजाब में शिरोमणी अकाली दल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जोरदार चुनावी टक्कर जारी है |हालांकि मतदान की तारीख बदलने के बाद अब 20 फरवरी को पंजाब में वोट डाले जाएंगे | सूबे की 117 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए पहले 14 फरवरी तारीख तय की गई थी | सभी दलों ने इस दिन गुरु रविदास जयंती होने के कारण चुनावी तारीख बदलने की मांग की| चुनाव आयोग ने इसे मान भी लिया और अब 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा के लिए मतदान होगा| 14हजार 684 पोलिंग स्टेशनों पर 24740 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे |इनमें भी 2013 ऐसे पोलिंग बूथ है जिन्हें नाजुक यानी संवेदनशील माना गया है |

पंजाब में प्रत्याशियों की भीड़ के बीच सबसे ज्यादा उम्र दराज प्रकाश सिंह बादल है शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर छठी बार मैदान में उतरे श्री बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं | पंजाब की लंबी सीट से उम्मीदवार श्री बादल 94 साल के हैं और अपने मुकाबले खड़े अन्य दलों के उम्मीदवारों को बड़ी चुनौती दे रहे हैं|
इसी तरह से ब्रह्मपुरा से अकाली उम्मीदवार रणजीत सिंह भी मैदान में है जो 84 साल के हैं | पंजाब में 80 साल से ज्यादा आयु के करीब 5 लाख 9 हजार 205 मतदाता है | इनमें से ही 80 साल से ज्यादा वाले 6 उम्मीदवार हैं | सबसे कम 25 साल उम्र के सबसे छोटे मनीष कुमार है जो गुरदासपुर की भोआ स्वीट से अपनी दावेदारी पेश करने उतरे हैं| पंजाब मे 25 साल उम्र के पंजाब में करीब 9 उम्मीदवार मैदान में हैं | मनीष कुमार इनमें सबसे छोटे है|
नाम वापसी के बाद पंजाब के चुनाव में विधानसभा की 117 सीटों पर 1304 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं | इनमें 93 महिलाएं हैं | दो ट्रांसजेंडर भी है |
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे| इनमें एक करोड़ 12 लाख 98 हजार 0 81 पुरुष और एक करोड़ दो लाख 996 महिलाएं हैं|

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *