लखनऊ: सपा के आज पेश होने वाले घोषणा पत्र का फोकस पीडीए के सामाजिक न्याय पर होगा। घोषणा पत्र में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र में रखकर सामाजिक न्याय का बड़ा एजेंडा सामने लाने की तैयारी है।पार्टी की कोशिश पीडीए की राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दे को अब आर्थिक और सामाजिक योजनाओं से जोड़ने की है।

इसके तहत पीडीए वर्ग के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा के साथ उनकी शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सरकारी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान का रोडमैप भी घोषणा पत्र में दिया जा सकता है।सामाजिक न्याय का दायरा बढ़ाने की कोशिशसपा की रणनीति सामाजिक न्याय को केवल आरक्षण और प्रतिनिधित्व तक सीमित रखने के बजाय इसका दायरा बढ़ाने की है।

पीडीए परिवारों के युवाओं की शिक्षा और रोजगार, स्वरोजगार के अवसर, आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को इससे जोड़ा जाएगा। पार्टी ऐसी योजनाओं पर भी विचार कर रही है, जिनका सीधा लाभ वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक पहुंचे। इसका रोडमैप भी घोषणा पत्र में होगा।रोजगार और युवा पर फोकसघोषणा पत्र का दूसरा बड़ा फोकस युवा और रोजगार पर होगा।

सरकारी भर्तियों, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने से जुड़े वादों को प्रमुखता दी जाएगी। कानून-व्यवस्था को लेकर भी पार्टी अलग रोडमैप सामने ला सकती है। इसमें आम लोगों की सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था में सुधार और अपराध पर नियंत्रण के साथ निष्पक्ष कानून-व्यवस्था का वादा प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है।महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी सपासपा महिलाओं और जिलों के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी।

इसकी तैयारी भी पार्टी कर रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक एक महीने के भीतर महिलाओं और जिलों के लिए घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। महिलाओं के घोषणा पत्र में उनके लिए विशेष योजनाओं का ऐलान पार्टी करेगी।किसानों के लिए भी होगा खासकिसानों को साधने के लिए फसलों का बेहतर मूल्य, खेती की लागत कम करने, सिंचाई सुविधाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े प्रस्ताव घोषणा पत्र का हिस्सा हो सकते हैं।

ग्रामीण विकास के तहत गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर रहेगा।क्या हैं सपा के विकास के स्तंभइसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य को सपा अपने विकास के एजेंडे के दो प्रमुख स्तंभ के तौर पर सामने रखने की तैयारी में है। शहरों के साथ कस्बों और गांवों में बुनियादी ढांचे के विस्तार और सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से जुड़े वादे किए जा सकते हैं।