कॉकरोच जनता पार्टी वाले अभिजीत दीपके ने एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया है। इस बार मामला हिंदू धर्म की आस्था से जुड़ा है। दरअसल दीपके की CJP ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसकी शुरुआत दीपके ने एक गीत से की। यह गीत था ‘मोदी चालीसा’। यह गाना बजते ही दीपके पर हनुमान चालीसा के अपमान के आरोप लगने लगे।

हालांकि जब उनसे इस बारे में सवाल पूछे गए, तो दीपके खुद ही भड़क गए।नागपुर में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर सेंसरशिप को लेकर सरकार के खुलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। मीडिया को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर केवल पीएम मोदी को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जनवरी से जून के बीच इंस्टाग्राम से 50 लाख से अधिक पोस्ट हटा दी गई हैं।दीपके ने तंज कसते हुए कहा, देश में सेंसरशिप इस कदर हावी है कि पीएम मोदी की तस्वीर को छोड़कर, किसी भी अन्य राजनीति से जुड़ी चीजों को इंस्टाग्राम और मेटा पर दबाया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने इंस्टाग्राम और मेटा के लिए पीएम की तस्वीर और 'मोदी चालीसा' रखी है।

दीपके ने आगे कहा कि उन्होंने सोचा कि अगर वे मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी जी की तस्वीर सामने रखेंगे, तो शायद इंस्टाग्राम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अपने प्लेटफॉर्म से नहीं हटाएगा। इस दौरान सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका भी उनके साथ मौजूद थे।सवाल पर भड़केप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एक पत्रकार ने दीपके से पूछा कि क्या 'मोदी चालीसा' के ऑडियो से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होंगी, तो अभिजीत दीपके भड़क गए।

उन्होंने इस गीत को बनाने वाले और भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर ही कार्रवाई की मांग कर दी। अभिजीत दीपके ने कहा, “जिस सिंगर ने ये गाना गया है उस पर तुरंत FIR होनी चाहिए। उसने बनाया कैसे गाना। उसको तुरंत जेल में डालो।” उन्होंने कहा, “और बीजेपी के सोशल मीडिया वालों पर भी एफआईआर करो क्योंकि हमने ये गाना वहीं से उठाया है।” बता दें कि सीजेपी पर पहले भी सनातन धर्म के अपमान के आरोप लगे हैं।

इससे पहले नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में ‘सीता के पति नारे लगने’ पर खूब विवाद हुआ था।चुनाव लड़ेंगे अभिजीत दीपके?इस बीच अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने चुनाव लड़ने या नई पार्टी के गठन की संभावनाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सीजेपी की कोई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, हम यहां किसी भी पार्टी का पक्ष लेने के लिए नहीं आए हैं। दीपके ने यह भी कहा कि वे आगामी यूपी चुनावों में किसी भी पार्टी लो समर्थन नहीं देंगे।