ईटानगर : पूर्व ब्यूरोक्रेट्स के एक समूह ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लोहित जिले में प्रस्तावित 1750 मेगावाट की 'डेमवे लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना' को रोकने की अपील की है। उन्होंने पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्थानीय समुदायों पर इसके असर को लेकर चिंता जताई है।

इस लेटर पर 69 पूर्व आईपीएस, आईएएस, आईएफएस के हस्ताक्षर हैं। इसमें दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग और केरल की पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रकृति श्रीवास्तव शामिल हैं।'कॉन्स्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप' (CCG) पूर्व ऑल इंडिया सर्विसेज और सेंट्रल सर्विसेज के अधिकारियों का एक गैर-राजनीतिक समूह है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि हम मांग करते हैं कि इस विनाशकारी परियोजना को तुरंत रद्द किया जाए।'स्थानीय लोगों पर पुलिसिया हिंसा न करें'लेटर में कहा गया है कि सरकार को इस क्षेत्र के पर्यावरण और भौगोलिक स्वरूप को बचाने का फैसला लेना चाहिए।

साथ ही, स्थानीय समुदायों से टकराव करने और उन पर पुलिसिया हिंसा करने के बजाय, सरकार को उनका समर्थन करना चाहिए।27 मई को ग्रीनको डेमवे पावर लिमिटेड से हुआ था समझौतायह अपील ऐसे समय में आई है, जब अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 27 मई को 'ग्रीनको डेमवे पावर लिमिटेड' के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके तहत परशुराम कुंड के पास लोहित नदी पर यह परियोजना लागू की जानी है।उप मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट पर जताई थी खुशीसमझौते पर हस्ताक्षर के बाद अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने 'X' (ट्विटर) पर लिखा, 'यह हमारे राज्य में किसी निजी डेवलपर के साथ मिलकर विकसित की जा रही सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है।

यह अरुणाचल प्रदेश की अपार जलविद्युत क्षमता का उपयोग करके सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक बड़ा कदम है।'लोहित नदी कहां और कैसे?लोहित नदी पूर्वी तिब्बत के बर्फीले पहाड़ी इलाकों से निकलकर पूर्वी अरुणाचल प्रदेश से होते हुए असम में प्रवेश करती है। वहां सदिया के पास यह सियांग और दिबांग नदियों से मिलकर ब्रह्मपुत्र नदी का निर्माण करती है।ब्यूरोक्रेट्स ने बताए क्या हो सकते हैं दुष्परिणामपत्र में कहा गया है कि इस प्रस्तावित कंक्रीट ग्रेविटी बांध के लिए 1416 हेक्टेयर से अधिक जमीन का इस्तेमाल करना होगा और एक संवेदनशील वर्षावन क्षेत्र में 43,000 से अधिक पेड़ों को काटना पड़ेगा।

पूर्व अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि बांध के रोजमर्रा के संचालन से नदी के निचले इलाकों में विनाशकारी और कृत्रिम रूप से 'बाढ़ और सूखे' के चक्र पैदा हो सकते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इससे नदी के किनारों का भारी कटाव होगा, जो जलीय जीवों और लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों के लिए खतरा बन सकता है।पत्र में इस परियोजना के खिलाफ स्थानीय स्तर पर चल रहे विरोध का भी जिक्र किया गया है।

इसमें कहा गया है कि एक दशक से भी अधिक समय पहले जब इसे शुरुआती पर्यावरणीय मंजूरी मिली थी, तब से ही स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के बजाय, स्थानीय समुदायों का समर्थन किया जाए।सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट का हो रहा विरोधयह पत्र ऐसे समय में आया है जब राज्य में प्रस्तावित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' के खिलाफ भी विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं।

गए 23 नवंबर की तारीख वाले इस पत्र के अनुसार, इस परियोजना के लिए 1,416 हेक्टेयर वन भूमि का इस्तेमाल दूसरे उद्देश्य के लिए करना होगा, लगभग 1,590 हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा और बेहद संवेदनशील सदाबहार वर्षावन में करीब 43,000 पेड़ काटने पड़ेंगे।