कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोशल मीडिया कंपनी META के खिलाफ पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। यूथ कांग्रेस ने कंपनी पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करने और राजनीतिक भेदभाव करने का आरोप लगाया है। इस अभियान का नाम ‘मेटा, बीजेपी का बेटा’ रखा गया है। इसके तहत बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की यूनिफॉर्म में दिखाया गया है।

होर्डिंग में जुकरबर्ग ने खाकी हाफ पैंट, सफेद शर्ट और काली टोपी पहनी हुई है। उनके माथे पर तिलक भी लगाया गया है। साथ में मेटा का लोगो और उसका होलोग्राम भी दिखाया गया है।यूथ कांग्रेस का आरोप है कि मेटा सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले कंटेन्ट को रोकने के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है। पार्टी का कहना है कि कंपनी एक तरफ हेट स्पीच यानी नफरत भरे भाषणों पर कार्रवाई करने में अलग-अलग मापदंड अपनाती है, वहीं दूसरी तरफ उसके प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें फैलती रहती हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि META राजनीतिक दबाव में काम करती है और सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उसका झुकाव है। इसी मुद्दे को जनता के सामने लाने के लिए यह पोस्टर अभियान शुरू किया गया है। META की नीतियों पर कांग्रेस ने उठाए सवालकांग्रेस ने अपने अभियान के जरिए कंपनी के नेतृत्व और उसकी नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं।

यूथ कांग्रेस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए, लेकिन मेटा ऐसा नहीं कर रही है। यह अभियान सिर्फ एक होर्डिंग तक सीमित नहीं है। बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर चिक्काजाला और दूसरे स्थानों पर भी बड़े फ्लेक्स बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सदाहल्ली गेट के पास लगाया गया होर्डिंग एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं।

इस सड़क का इस्तेमाल कई प्रमुख हस्तियां भी करती हैं।META पर राजनीतिक पक्षपात का आरोपकांग्रेस ने व्यस्त रास्ते को अपने अभियान के लिए चुना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान इस मुद्दे की ओर जाए। पोस्टरों में जुकरबर्ग की तस्वीर और ‘मेटा, बीजेपी का बेटा’ नारे के जरिए कंपनी पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, इस अभियान को लेकर बीजेपी या मेटा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। META के स्वामित्व में फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आते हैं।इस बीच, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव का ऑफिशियल फेसबुक पेज भी चर्चा में रहा।

सोमवार को उनका फेसबुक पेज कुछ समय के लिए ब्लॉक हो गया था। समाजवादी पार्टी ने रात 8 बजकर 32 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। पार्टी ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है और META उसे जल्द बहाल करने के लिए काम कर रही है।

हालांकि, कुछ घंटे बाद रात 10 बजकर 38 मिनट पर सपा ने एक और पोस्ट के जरिए बताया कि अखिलेश यादव का फेसबुक पेज फिर से बहाल हो गया है।