कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। वे वहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में 'कॉकरोच आंदोलन' पर भाषण देने के लिए बुलाया गया था। सौरव दास ने दावा किया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आधी रात एक बजे की उनकी फ्लाइट थी लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान ही उन्हें रोक लिया गया।
इस मामले में अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक तरफ जहां नेपाल के जेन जी आंदोलन के नायक के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है, वहीं अपने देश के जेन जी आंदोलन को राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है।सौरभ भारद्वाज ने कहा, देश में एक बहुत बड़ी सरकार है, और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो दावा करती है कि उस पर किसी आलोचना का कोई असर नहीं पड़ता।
फिर भी, उनके ट्रोल दिन-रात सोशल मीडिया पर लोगों को गालियां देते रहते हैं। जब कोई युवा, जिसकी उम्र शायद 26 या 27 साल होगी, विदेश में कहीं जाकर भाषण देता है, तो सरकार बुरी तरह घबरा जाती है।'देश के जेनी जी आंदोलन को बताते हैं देश विरोधी'उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, आप नेपाल के 'जेन-जे' आंदोलन के नायक बालेन शाह का, नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद, रेड-कार्पेट बिछाकर स्वागत करते हैं।
लेकिन अपने ही देश में, आप भारत के 'जेन-जेड' आंदोलन को 'राष्ट्र-विरोधी' करार देते हैं, इसमें शामिल लोगों को 'देशद्रोही' कहते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं। सरकार ने सोशल मीडिया पर हर तरह की पाबंदियां दी। इन लोगों के वीडियो और इस तरह के अन्य कंटेंट को तुरंत हटा दिया जाता है। अब, अगर कोई विदेश जाकर अपनी बात रखता है, तो जाहिर है कि विदेशी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय अखबारों की इसमें दिलचस्पी होगी।
यही वजह है कि सरकार डरी हुई है।सौरव दास का क्या आरोप?सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाते हुए कहा, इस काय सरकार ने मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने के लिए लंदन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया।उन्होंने कहा, इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार नहीं होने दिया।
मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एलएसई (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) और एडिनबरा जैसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में कॉकरोच आंदोलन पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था।'उन्होंने कहा, भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जी-जान से मेहनत की लेकिन बौद्धिक विचार-विमर्श विरोधी यह सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।
सौरव दास ने कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने उन्हें एक चर्चा में हिस्सा लेने के लिए इनवाइट किया था।