किसी भी जातक की पहचान के लिए उसका नाम सबसे विशेष और महत्वपूर्ण होता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष में भी नाम के पहले अक्षर का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। वहीं, जिन लोगों के नाम की शुरुआत 'SH' (श) से होती है, उनका व्यक्तित्व बहुत खास होता है। क्योंकि, इसमें तीन ग्रहों की ऊर्जा होती है। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि इनमें गुरु का ज्ञान, बुध की समझदारी और शनि की मेहनत, तीनों का प्रभाव एक साथ होता है।

ये लोग अपनी मेहनत से करियर में बहुत ऊंचे मुकाम तक पहुंचते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नाम के आगे 'SH' होना कैसा होता है, इसका व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव होता है और इनकी खूबियां क्या होती हैं। साथ ही, जानें की किन उपायों से जीवन में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।नाम के आग 'SH' होना कैसा होता है?चाल्डियन अंक ज्योतिष के अनुसार, 'SH' ज्ञान, बुद्धिमत्ता और मेहनत का एक बहुत ही शक्तिशाली मेल होता है।

ऐसे में इसे बिल्कुल भी अशुभ नहीं समझना चाहिए। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि शिव, शक्ति और शांति जैसे पवित्र शब्दों की शुरुआत भी 'SH' (श) से ही होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 'S' अंक 3 यानी गुरु की ऊर्जा और 'H' अंक 5 यानी बुध की ऊर्जा को दिखाता है। इन दोनों को जोड़ने पर (3+5= 8) 8 अंक प्राप्त होता है, जो शनिदेव का अंक है।

ऐसे में 'SH' में गुरु का ज्ञान, बुध की समझदारी और शनि की मेहनत का प्रभाव देखने को मिलता है।नाम के आगे 'SH' होने का प्रभाव ज्ञान और समझदारी का मेल : इन लोगों पर गुरु और बुध का प्रभाव रहता है, जिससे इनकी सोच बहुत साफ होती है। ये जातक हर बात की गहराई तक जाकर उसके हर पहलू को समझते हैं। इसके बाद, ही कोई भी फैसला लेते हैं।

ये लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना उचित नहीं समझते हैं। मेहनत से छूते हैं बड़ी ऊंचाइयां : शनि के प्रभाव के कारण इन्हें अपने करियर की शुरुआत में थोड़ा सा संघर्ष जरूर करना पड़ता है। लेकिन ये अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगातार प्रयासों से करियर में बहुत बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। अपनी मेहनत से जातक दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

शांत और गंभीर स्वभाव : जिन लोगों के नाम के आगे 'SH' होता है वे बाहर से बहुत शांत और मिलनसार नजर आते हैं। हालांकि, अंदर ही अंदिर इनके मन में कुछ न कुछ विचार चल रहे होते हैं। ऐसे में ये काफी गंभीर भी रहते हैं। कभी-कभी जरूरत से ज्यादा सोचने से इन्हें ये अपना स्ट्रैस बढ़ा सकते हैं। जिम्मेदार और वफादार : ये जातक अपने परिवार और काम के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं।

ऐसे लोग जिस भी जिम्मेदारी को खुद पर लेते हैं, उसे आखिरी दम तक निभाते हैं।'SH' से शुरू होता है नाम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यानअंक ज्योतिष एक्सपर्ट, वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि 'SH' नाम वालों को अपने आसपास की ऊर्जा संतुलित रखनी चाहिए। इस अक्षर में बुध, गुरु और शनि तीनों की ऊर्जा जुड़ी होती है।

ऐसे में किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और विवादों से भी खुद को दूर रखना चाहिए। यदि मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद भी काम में रुकावट आ रही हो, कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं- गुरु और बुध को मजबूत करें : प्रत्येक गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और बुधवार के दिन हरी सब्जी या मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए।

शनिवार को करें दान : हर शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार कंबल, काले तिल आदि वस्तुओं का दान करें। संभव न हो, तो सरसों के तेल का दीपक शनिवार को जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे 8 अंक की रुकावटें कम होती हैं। हल्का पीला और हरे रंग का प्रयोग : अपने काम के स्थान पर हल्का पीला या हरा रंग ज्यादा रखने का प्रयास करें।

ऐसा करने से मन में स्पष्टता और शांति बनी रहती है।अंक ज्योतिष एक्सपर्ट कहती हैं कि कोई भी अक्षर अकेला किसी मनुष्य की किस्मत नहीं बदलता, बल्कि जातक के कर्म, स्वभाव और मेहनत ही उसे सफल बनाती है। 'SH' वाले लोग अगर अपने ज्ञान और मेहनत को सही दिशा दें, तो वे किसी भी क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं।