जो इस गठबंधन के सबसे बड़े हिमायती थे, ऐलान के वक्त वही नदारद रहे। जीहां, बात हो रही है पंजाब की। यहां पर भाजपा और अकाली दल के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/captain-amarinder-singh data-vars-anchor-text=कैप्टन अमरिंदर सिंह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कैप्टन अमरिंदर सिंह इस गठबंधन के सबसे बड़े हिमायती थे।

लेकिन जिस वक्त गठबंधन का ऐलान हो रहा था, तमाम बड़े चेहरे तो मौजूद थे। लेकिन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा में शामिल हो चुके अमरिंदर सिंह यहां नजर नहीं आए। चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर उनकी नामौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठ रहे हैं।उठ रहे तमाम सवालबता दें कि कांग्रेस के पूर्व दिग्गज और पंजाब में मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2021 में पार्टी छोड़ दी थी।

इसके बाद उन्होंने 2022 में भाजपा जॉइन कर ली थी। भाजपा-अकाली दल गठबंधन के ऐलान के वक्त अमरिंदर सिंह के वहां न रहने को लेकर उनके पूर्व प्रेस सचिव विमल सम्बली ने भी सवाल उठाए हैं। विमल ने गठबंधन के तुरंत बाद इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि यह हैरान करने वाला है। विमल ने लिखा है, मंच से कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद नहीं हैं।

जब भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व में पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहा था तो वे भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन के कट्टर समर्थक थे। लेकिन वे यहां नहीं हैं। यह अजीब है।अनुमानों का दौर तेजबता दें कि पिछले कुछ समय से भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के रिश्तों को लेकर अनुमानों का दौर तेज है। इन अनुमानों को उस वक्त और हवा मिली जब कैप्टन, सोनिया गांधी की किताब लांच होने के दौरान पहुंच गए थे।

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए इस कार्यक्रम के दौरान वह एकमात्र भाजपा नेता थे। राहुल गांधी ने इस दौरान उनके बारे में बात भी की थी और परिवार व अपने पिता राजीव गांधी से पुराने जुड़ाव की चर्चा भी की थी। हालांकि अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी के बुक लांचिंग कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी को निजी बताया था और इसे राजनीति से जोड़ने से इनकार किया था।अलग-अलग समय पर बयानइससे पहले चार जून को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा ने दावा किया कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं।

वहीं, 7 अगस्त को राहुल गांधी ने अमरिंदर सिंह को भाजपा में अपना पसंदीदा नेता बताते हुए उन्हें ‘अमरिंदर अंकल’ कहा था। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता। 15 अक्टूबर को कांग्रेस के पंजाब प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sachin-pilot data-vars-anchor-text=सचिन पायलट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सचिन पायलट से जब अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है।

हालांकि भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अमरिंदर का बचाव भी किया था और कहा था कि उनके गांधी परिवार से करीबी रिश्ते हैं।गौरतलब है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की। साथ ही इसे एक राष्ट्रीय और भावनात्मक समझौता बताया। केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह ने कहा कि दोनों दल पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री का पद शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल के वापस आने से अब <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए पूरा हो गया है।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि उनका रिश्ता वाजपेयी-आडवाणी के दौर से चला आ रहा है।