सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। सुल्तानपुर में 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान आप सांसद ने हसनपुर गांव में जनसभा को संबोधित किया था। सलमा बेगम के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आप नेता के खिलाफ केस दर्ज किया।

इसमें आरोप लगाया गया कि संजय सिंह ने बिना अनुमति सभा की। इस दौरान कोविड नियमों को तोड़ने और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए गए। हालांकि, अब कोर्ट ने फैसले में आप सांसद के खिलाफ कोई सबूत न होने की बात कहते हुए उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया।क्या है पूरा मामला?आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के खिलाफ 13 अप्रैल 2021 को आचार संहिता उल्लंघन और कोविड नियमों से जुड़े मामले में केस दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। सांसद पर आरोप लगा कि उन्होंने हसनपुर बिना प्रशासनिक अनुमति के जनसभा की।हसनपुर गांव में आप की जिला पंचायत उम्मीदवार सलमा बेगम के समर्थन में जनसभा के आयोजन का मामला आया। मामले में दर्ज केस की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई।कोर्ट में किया था सरेंडरमामले में आप सांसद संजय सिंह ने 11 जुलाई 2024 को अदालत में सरेंडर किया।

कोर्ट से उन्हें 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में डिस्चार्ज अर्जी को खारिज करते हुए 3 जून 2025 को आप सांसद के खिलाफ आरोप तय किए।संजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई शुरू हुई। इस मामले में 19 नवंबर को अंतिम बहस पूरी हुई। सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले के लिए कोर्ट ने मंगलवार की तारीख निर्धारित की थी।

आज सांसद को बरी किए जाने के संबंध में फैसला आया है।चार गवाह किए गए पेशआप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में चार गवाह पेश किए गए। पांच सालों तक चले मामले में पुलिस कोर्ट में आप सांसद के खिलाफ एक भी आरोप साबित नहीं कर पाई। इस दौरान एक आरोपी की मौत भी हो गई। अब कोर्ट की ओर से मामले में बड़ा फैसला सामने आ गया है।संजय सिंह ने कहा, झूठा था केससुल्तानपुर कोर्ट के फैसले पर आप सांसद संजय सिंह ने खुशी जाहिर की है।

दरअसल, कोर्ट ने फैसले में कहा कि साक्ष्यों के अभाव में सांसद समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया जाता है। उन्होंने थाने में दर्ज किए गए मामले पर हमलावर रुखअपनाते हुए कहा कि इस मामले में हमें पांच साल तक घसीटा गया। आज साबित हो गया कि मुकदमा झूठा था। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट और वकील मदन सिंह की टीम का आभारी हूं।