कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेता सौरभ दास ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनको दिल्ली एयरपोर्ट पर तब रोक दिया जब वह ब्रिटेन रवाना होने वाले थे। उन्होंने बताया कि उनको ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था। सौरभ दास ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यदि मैं नीरव मोदी, विजय माल्या या मेहुल चोकसी होता तो मुझे रेड कार्पेट एंट्री दी जाती…यदि मैं नीरव मोदी होता..?सौरभ दास ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मैं नीरव मोदी होता, यदि मैं विजय माल्या होता, यदि मैं मेहुल भाई चोकसी होता तो क्या होता मेरे साथ…?

तब मेरे लिए तो रेड कॉर्पेट ही लग जाता, मेरी सिक्योरिटी जांच नहीं होती… इतना ही नहीं मुझे वीआईपी सिक्योरिटी के तहत ले जाया जाता और तीन से चार घंटे में मैं लंदन रवाना हो चुका होता।विजय माल्या ने अरुण जेटली के साथ की थी सिक्रेट मिटिंगपीटीआई के अनुसार, सौरभ दास ने एक विवादित दावा भी किया। उन्होंने दावा किया कि जब विजय माल्या 2018 में देश छोड़कर भागे तो उन्होंने रवानगी से कुछ ही घंटे पहले अरुण जेटली जी से एक सिक्रेट मिटिंग पार्लियामेंट के भीतर की थी।

उस सिक्रेट मिटिंग में उन्होंने अरुण जेटली को अपने ट्रैवेल प्लान के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वह लंदन जा रहे हैं।हमें भी एक अरुण जेटली की जरूरतसौरभ दास ने आगे कहा कि विजय माल्या ने जानकारियां अरुण जेटली को दी और ग्रीन सिग्नल लेकर कुछ घंटों के अंदर भाग गए। तो शायद हमें भी एक अरुण जेटली की जरूरत है।

सौरभ दास ने कहा कि मेरा कार्यक्रम पहली दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में था। इसमें मुझको और रत्ना को बुलाया गया था। इसमें अभिजीत दीपके को भी बुलाया गया था लेकिन वह किन्हीं व्यक्तिगत कारणों से जा नहीं पाए। मुझे वहां जाने से रोक दिया गया।कायर सरकार ने मुझे वहां जाने से रोक दियासौरभ दास ने सवाल किया कि यह सरकार इतनी क्यों डरी हुई है।

कोई पढ़ा लिखा युवा ऑक्सफोर्ड यूनियन में जाकर देश की बात करे… सरकार इससे क्यों डर गई? मैं वहां गांधी जी के पीसफुल प्रोटेस्ट के सिद्धांतों पर बात करता तो इससे पूरी दुनिया सीखती। मैं बताता कि कैसे एक शांतिपूर्ण आंदोलन गांधी जी के सिद्धांतों पर खड़ा किया जा सकता है। इससे भारत का सम्मान बढ़ता लेकिन इस कायर सरकार ने मुझको वहां जाने से रोक दिया।माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को रोकने के लिए कुछ नहीं कियाइससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरभ दास को इसलिए रोका गया क्योंकि उन्होंने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह कोई धोखाधड़ी नहीं की थी।

यदि सौरभ दास ने भी धोखाधड़ी की होती, लोगों को ठगा होता या बैंकों को लूटा होता तो उन्हें भी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता। ये लोग देश से भाग गए क्योंकि मोदी सरकार ने उनको रोकने के लिए कुछ नहीं किया।