ढाका: बांग्लादेश में भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश में एक नए नेता का नाम जुड़ गया है। इस नेता का नाम निपुन रॉय चौधरी है, जो आरक्षित महिला सीट-11 से सांसद हैं और धार्मिक मामलों के मंत्रालय की स्थायी समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने सोमवार को ढाका के केरानीगंज में आयोजित एक रैली में शेख हसीना और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला।

उन्होंने बांग्लादेश में जारी हिंसा का आरोप भारत पर लगाया। निपुन रॉय चौधरी ने कहा कि भारत हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर नया जाल बिछा रहा है, ताकि यह दिखा सके कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने समर्थकों से गली-मोहल्लों में पहरा देने की अपील भी की, ताकि हिंसा को रोका जा सके।गोपालगंज हिंसा का किया जिक्रउन्होंने कहा, "हम शांति, एकता और सभी के लिए एक सुरक्षित बांग्लादेश चाहते हैं।

यह एक ऐसा विजन है जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री (तारिक रहमान) द्वारा देश को आगे ले जाने के रास्ते से मेल खाता है। जो कोई भी इस व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, वह सफल नहीं होगा। गोपालगंज कोई अलग-थलग जिला नहीं है। यह बांग्लादेश का एक अभिन्न अंग है।" निपुन रॉय चौधरी का यह बयान तब आया है, जब गोपालगंज अवामी लीग समर्थकों की हिंसा से जूझ रहा है।

इस जिले को अवामी लीग का गढ़ माना जाता है। इसी को लेकर बीएनपी बौखलाई हुई है।निपुन रॉय चौधरी का विवादित भाषण सुनेंभारत पर हिंदू समुदाय को लेकर जाल बुनने का आरोप लगायानिपुन रॉय चौधरी ने आगे कहा, "मैं आपके माध्यम से पूरे बांग्लादेश में बीएनपी के सभी नेताओं और सदस्यों तक एक संदेश पहुंचानी चाहती हूं: भारत हिंदू समुदाय को लेकर एक नया जाल बुनने की कोशिश कर रहा है।

वे ऐसी छवि पेश करना चाहते हैं कि यहां हिंदू समुदाय "असुरक्षित" है। लेकिन इसका क्या मतलब है? क्या इसके पीछे कोई छिपा हुआ मकसद है? क्या उनके इरादे बुरे हैं?"अवामी लीग को आतंकवादी करार दियाउन्होंने आगे कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बांग्लादेश का जिला 'गोपालगंज' यहां के लोगों के लिए एक सुरक्षित घर बने।

बांग्लादेश सरकार और बीएनपी, गोपालगंज के निर्दोष आम नागरिकों के साथ खड़ी रहेगी और आतंकवादियों के नापाक इरादों को कुचल देगी। बांग्लादेश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सतर्क रहें और हमारे पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर सड़कों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें।"