परिसीमन बिल (delimitation bill) को लेकर केंद्र सरकार की मुश्किलें आसान होती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके की दोनों शर्तें मान ली। सभी राज्यों में समान रूप से 50 प्रतिशत तक लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ेंगी।

इसके बाद डीएमके के लिए इस बिल को समर्थन देना आसान हो गया है। इस सबके बीच बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट से सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी इसके समर्थन का ऐलान किया है।आरजेडी सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, ''देश की आबादी लगातार बढ़ रही है। विकास और क्षेत्रफल के हिसाब से सरकार पर जिम्मेदारियां और दबाव भी बढ़ा है।

ऐसे में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिसीमन से जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को फायदा होगा और विकास कार्य भी बढ़ेंगे। मैं इसके समर्थन में हूं।''क्या बोले सिद्दीकी?आपको बता दें कि अभी तक इस बिल पर कांग्रेस के साथ खड़ी आरजेडी ने आधिकारिक तौर पर अपना स्टैंड भले ही साफ नहीं किया लेकिन पार्टी के नेताओं ने इसका समर्थन किया है।

राजद सांसद के अलावा पार्टी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी कहा है कि परिसीमन होना चाहिए।सिद्दीकी ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, 'परिसीमन होना चाहिए। मनमानी करना लोकतांत्रित व्यवस्था के लिए गलत है। मेरी व्यक्तिगत राय में यह होना चाहिए। इसपर पार्टी में अभी बातचीत नहीं हुई हो।

प्रक्रिया के तहत परिसीमन हो। राजनीतिक लाभ के लिए नहीं हो।'खरगे ने बुलाई विपक्ष की बैठकवहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले सप्ताह संसद में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की संभावना के बीच शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है, जिसमें इस संभावित विधेयक से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के सदन के नेता बैठक में मौजूद रहेंगे, लेकिन द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल (बीजद) सहित उन दलों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है जो सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सुबह 11:30 बजे खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर यह बैठक होगी।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हताश हैं तथा लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहते हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इसे संविधान पर हमला करार देते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के इस कदम का पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करेगा।आपको बता दें कि लोकसभा में राजद के चार सांसद हैं। लालू यादव की बेटी मीसा भारती, सुधाकर सिंह, अभय कुमार सिन्हा और सुरेंद्र प्रसाद यादव। वहीं, राज्यसभा में तीन सांसद हैं।

डॉ. फैयाज अहमद, मनोज कुमार झा और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव।