नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने आखिरकार अपने फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए 27 नवंबर को शाम 5:45 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा ऐलान कर दिया है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2027 में टीम के कप्तान होंगे। 26 नवंबर को शाम 5:45 बजे साझा किए गए '24 hours to go' काउंटडाउन टीजर के ठीक 24 घंटे बाद आए इस फैसले ने क्रिकेट गलियारों में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।
45 नंबर की जर्सी और पांच खिताबों की टाइमिंग को लेकर पहले से ही जो संकेत मिल रहे थे उन पर अब आधिकारिक मोहर लग गई है और रोहित एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलीकप्तानी में इस बड़े बदलाव की नींव 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल 2027 मिनी-नीलामी से पहले हुए हाई-प्रोफाइल सौदे के साथ पड़ी थी।
मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया, जिसके बदले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई के खेमे में शामिल हुए। हार्दिक पंड्या 2024 से 2026 तक तीन सीजन तक टीम से जुड़े रहे लेकिन आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम 14 में से महज 4 मैच जीतकर 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई थी।रोहित शर्मा ने 5 आईपीएल ट्रॉफीआईपीएल 2026 के कमजोर नतीजों और नेतृत्व में फेरबदल की जरूरतों के बीच फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है।
रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए टीम को पांच खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जिताए थे, जिससे वह आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बने।कप्तान बनने पर क्या बोले रोहित शर्मा?मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजी और आगामी सीजन को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, 'मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रही है और इस टीम की अगुआई करना हमेशा ऐसी चीज रही है जिस पर मुझे बेहद गर्व रहा है।
आने वाले सीजन को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ हुई बातचीत रोमांचक रही है और मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि हम क्या कुछ हासिल कर सकते हैं।'कप्तानी के लिए फिर से तैयार रोहितआगे की चुनौतियों और टीम के अंदाज पर जोर देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं 20वें सीजन, सामने आने वाली चुनौतियों और अपनी पलटन को जश्न मनाने के ढेरों मौके देने के लिए तैयार हूं।
हमारा ध्यान अपनी ब्रांड की क्रिकेट खेलने, एक साथ मिलकर प्रतिस्पर्धा करने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा।'