गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मंत्री यदि जनसंख्या को आधार बनाकर नए जिले बनाने हैं तो इसके लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। समिति जो रिपोर्ट देगी, सरकार उसका अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए जिले बनाने के पक्ष में हैं तो कुछ इसके विरोध में हैं। कांगड़ा जिले का उदाहरण देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां विधानसभा की कई सीटें हैं।
कांगड़ा की राजनीतिक भूमिका प्रदेश की सत्ता तय करने में अहम रहती है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नए जिलों के गठन के पक्ष में नहीं हैं। पहले कांगड़ा में कुल्लू और लाहौल-स्पीति के क्षेत्र भी शामिल थे। उस समय धर्मशाला मुख्यालय पहुंचने के लिए एक दिन रुकना पड़ता था, लेकिन अब सड़क सुविधा बेहतर होने से एक घंटे में धर्मशाला पहुंचा जा सकता है।
2011 की जनगणना के आधार पर मिले 33 फीसदी आरक्षण तहसील, एसडीएम और बीडीओ कार्यालय पहले से मौजूद हैं। ऐसे में अलग उपायुक्त कार्यालय स्थापित करने से प्रशासनिक खर्च ही बढ़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि नया उपायुक्त बैठाने से आखिर क्या अतिरिक्त काम होगा। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भी चंद्र कुमार ने अपनी राय रखी।
कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करती रही है और अब उत्तर तथा दक्षिण भारत के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।