डीग: पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है, जब प्रधान पद प्रत्याशी के लिए कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर एक ही प्रत्याशी को अपने-अपने सिंबल दे दिए। इस प्रत्याशी का नाम बाती कुमारी है। बाती कुमारी ने कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के तौर पर तीन अलग-अलग नामांकन भरे। बड़ी बात यह है कि तीन अलग-अलग नामांकन भरने के लिए प्रत्याशी ने अलग-अलग कपड़े भी बदले।

एक बार सलवार सूट तो एक बार साड़ी पहनकर पहुंची। लाल साड़ी पहनकर कांग्रेस से नामांकन भरा, पीली साड़ी पहनकर भाजपा से। इसके बाद आखिरी बार सलवार सूट पहनकर निर्दलीय नामांकन भरा था।बृज नगर पंचायत समिति का मामला, बनी प्रधानबाद में चुनाव के फाइनल में चुनाव अधिकारी ने कमल के फूल पर निर्विरोध होने की घोषणा कर दी।

दरअसल यह मामला बृज नगर पंचायत समिति का है, जहां आज प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय जीतीं बाती कुमारी गुर्जर ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के रूप में आवेदन भरे थे। बाद में निर्वाचन आयोग ने अंतिम दूसरे नंबर के नामांकन भाजपा सिंबल को निर्वाचित प्रत्याशी माना।कमल के फूल के चिह्न पर निर्वाचन की घोषणाबाद में बाती गुर्जर निर्विरोध प्रधान घोषित हुईं।

नाम वापसी के बाद कमल के फूल के चुनाव चिह्न पर उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। बाती गुर्जर ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के रूप में तीन आवेदन किए। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से टिकट दिए जाने के बाद एक ही प्रत्याशी के अलग-अलग दलों से नामांकन का मामला चर्चा में आया।

नामांकन में पहले नंबर पर कांग्रेस, दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर निर्दलीय था। चुनाव आयोग ने पार्टी सिंबल अंतिम नंबर पर जो था उसे मान्य किया, इसलिए उसे दूसरे नंबर के नामांकन भाजपा की तरफ से प्रत्याशी मानकर निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया।