उज्जैन: जिले की माकड़ोन तहसील के सालना खेड़ी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान टीम के साथ मारपीट, पथराव और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।क्या है पूरा मामला?जिला पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को आबकारी उप निरीक्षक रानी सिंह अपनी टीम के साथ तराना क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सालना खेड़ी निवासी जगदीश चौहान के घर के सामने अवैध शराब होने की सूचना मिली।
टीम मौके पर पहुंची तो जगदीश हाथ में झोला लिए खड़ा मिला। तलाशी के दौरान झोले से हाथ भट्टी की कच्ची शराब के पाउच मिलने की बात कही गई।पुलिस के मुताबिक, जब्त करने की कार्रवाई के दौरान जगदीश ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद आबकारी टीम के साथ मारपीट और झूमाझटकी हुई। आरोपियों पर सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने, जब्त की जा रही शराब, नकदी, पर्स और आईडी कार्ड लूटने के भी आरोप हैं।एक महिला समेत तीन गिरफ्तारआबकारी उप निरीक्षक की शिकायत पर माकड़ोन थाने में अपराध क्रमांक 438/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।- जगदीश चौहान, उम्र 43 वर्ष- कुलदीप चौहान, उम्र 19 वर्ष- गायत्राबाई चौहान, उम्र 40 वर्षपुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।विधायक महेश परमार ने उठाए सवालघटना के बाद कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उनका आरोप है कि विभाग की टीम ग्रामीणों को डराने-धमकाने और परेशान करने के साथ द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं।विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, महिलाओं और ग्रामीणों को गलत तरीके से नहीं फंसाने तथा बड़े शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौतों का मुद्दा उठाते हुए विभाग की प्राथमिकताओं पर भी सवाल किए।गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डआबकारी उपायुक्त निधि जैन के मुताबिक, विभाग को सालना खेड़ी में अवैध शराब की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम भेजी गई। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ झूमाझटकी की गई।
उन्होंने बताया कि मामले में FIR दर्ज कराई गई है और किसी को चोट नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी भी उन्होंने दी।रायपुर के Apple Store से चोरी हुए 125 iPhone बड़वानी में मिले, विदेश भागने की फिराक में था आरोपीइस तरह सालना खेड़ी में आबकारी टीम पर हमले के मामले में पुलिस की गिरफ्तारी कार्रवाई और विधायक के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि, घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ और विधायक की ओर से उठाए गए सवालों की जांच में क्या सामने आता है।