परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों सदनों में नंबर्स के गणित पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की मीटिंग में परिसीमन के बाद 50 फीसदी लोकसभा की सीटें बढ़ाने पर मोहर लगाई गई है।

सुप्रिया सुले ने यही शर्त रखी थी कि अगर 50 फीसदी सीटें बढ़ाई जाती हैं तो उनकी पार्टी इसका समर्थन कर सकती है। शरद पवार की पार्टी में कुल 8 लोकसभा और 1 राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही 22 सांसदों वाली डीएमके की शर्त भी कैबिनेट की मीटिंग में पूरी की गई है। ऐसे में अब एनडीए के लिए दोनों विधेयक पास कराना मुश्किल नहीं रह गया है।

विशेष सत्र के ऐलान के साथ ही विपक्ष में हलचल साफ देखी जा रही है। 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राजसभा की बैठक बुलाई गई है।क्या थी डीएमके की शर्तकैबिनेट की मीटिंग में 1971 की जनगणना के हिसाब से राज्यों के लिए सांसदों के तय अनुपात को 25 साल के लिए लॉक कर दिया जाए। डीएमके की भी मांग थी कि सभी राज्यों में 50 फीसदी लोकसभा सीटें बढ़ा दी जाएं।

डीएमके की भी यह शर्त पूरी हो गई है। ऐसे में डीएमके एनडीए का साथ दे सकती है। इंडिया गठबंधन से डीएमके पहले ही छिटक चुकी है।संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने क्या कहाकेंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि इस सत्र में क्या-क्या बिल लाया जाएगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। अभी हम यह बताना चाहते हैं कि संसद में बहुत अहम कार्य होने वाले हैं।

ऐसे में सबको जिम्मेदारी के साथ सदन में चर्चा में शामिल होना चाहिए। विश्व देख रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ऐसे में अच्छी तरह संसद का सत्र चलना चाहिए.रिजिजू ने कहा, कई लोग कह रहे हैं कि सरकार नियम से काम नहीं करती है। जब भी कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा, सरकार विशेष सत्र बुला सकती है। पुराने दिनों में ऐसे भी उदाहरण है कि अचानक सत्र बुलाया जाता है।

यह संसदीय लोकतंत्र है। देश के लिए काम करना होगा तो सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाती ही है। इसका मतलब बहुत विशेष काम होता है। इसको असंवैधानिक नहीं कहा जा सकता है। सांसदों को इस तरह की हल्की बातें नहीं करना चाहिए। सत्र बुलाना असंवैधानिक कैसे हो सकता है। संसद बनी ही इसलिए है कि देख के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो।

मैं सभी दल के नेताओं और सांसदों से यही अनुरोध करता हूं कि सरकार जो भी बिल लेकर आएगी, उसपर सार्थक बहस होनी चाहिए। आप उसपर सहमत हैं या नहीं, वह विषय अलग है। आप चाहें तो विरोध कर सकते हैं लेकिन सत्र चलना चाहिए।उन्होंने कहा, संसद को ठीक से चलाना सभी सांसदों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि चार दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है।

30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में और 2 दिसंबर और तीन दिसंबर को राज्यसभा में कार्यवाही चलेगी। ऐसे में सांसदों के सामने बहुत महत्वपू्र्ण कार्य है।कैसे पूरा होगा एनडीए का बहुमतअब सवाल यही है कि आखिर लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए को दो तिहाई बहुमत कैसे मिलेगा। लोकसभा में कुल 540 सांसद हैं। इसका मतलब दो तिहाई का आंकड़ा 360 होता है।

जबकि एनडीए के पास 320 सांसद हैं। अब भी 40 सांसद कम हैं। विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद शरद पवार और स्टालिन का समर्थन तय माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ सांसद वोटिंग से दूरी बना सकते हैं, इसका भी फायदा बीजेपी को मिलने वाला है। खुले तौर पर कोई गणित नहीं रखा गया है। विपक्ष लगातार कह रहा है कि इस तरह से शीत सत्र को खत्म करके विशेष सत्र लाना असंवैधानिक है।