क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर है। दूसरे दिन स्टंप तक शुभमन गिल की टीम ने 116 रन बनाने में 6 विकेट खो दिए हैं। सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। आज ही दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई थी।

पहली पारी में मेजबान टीम अभी भी 240 रनों से आगे है।टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर नहीं चलाभारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर 33 रन जोड़े। पडिक्कल 20 गेंदों का सामना करने के बाद 21 रन बनाकर काइल जेमिसन की गेंद पर आउट हुए।

कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर सके। टी ब्रेक से पहले आखिरी ओवर में जेमिसन ने ही उन्हें पवेलियन भेज दिया। गिल के बल्ले से 17 रनों की पारी निकली।शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद ऋषभ पंत (23) ने जैकब डफी के खिलाफ छक्का मारा। हालांकि एक और छक्का मारने की कोशिश में उनकी पारी का अंत हो गया। ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल 5वें बल्लेबाज के रूप में 25 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने।

उन्होंने 80 गेंदों का सामना किया। 104 के स्कोर पर भारत का 5वां झटका लगा। स्टंप से पहले आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर 60 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 45 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 91 गेंदों पर 12 रन जोड़े। काइल जेमिसन और जैकब डफी ने 2-2 जबकि मैट हेनरी और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट झटके हैं।आकाश दीप ने 5 विकेट हॉल लियाइससे पहले न्यूजीलैंड में 5 विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया।

दिन के दूसरे ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स 36 रनबनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। टॉम ब्लंडेल ने नाथन स्मिथ के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 44 रन जोड़े। स्मिथ 26 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद का शिकार बने। ब्लंडेल शतक से चूक गए और 211 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।

काइल जेमिसन ने 19 रनों का योगदान दिया तो मैट हेनरी भी 19 रन बनाने के बाद आकाश दीप की गेंद पर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।पहले दिन टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों में 59 रन बनाए थे। भारत की ओर से गेंदबाजी में आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31.1 ओवर के स्पेल में 99 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

डेब्यूटेंट गुरनूर बरार ने 78 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज भी 2 विकेट निकालने में सफल रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट चटकाया। जसप्रीत बुमराह 26 ओवर डालने के बाद भी खाली हाथ रहे।