ऐसा कोई साल हो सकता है, जब गर्मी ही न पड़ी हो। 210 साल पहले ऐसा समय आया था, इस साल गतापमान बढ़ा ही नहीं बल्कि काम ही होता चला गया। तापमान इतना काम हुआ कि फसलों पर पाला तक जमा वो भी गर्मी के मौसम में। मगर इसका सिलसिला शुरू हुआ था इंडोनेशिया से। जहां हुई एक प्राकृतिक घटना का असर पूरी दुनिया पर पड़ा था।1815 में फटा ज्वालामुखी बात 10 अप्रैल 1815 की है, इस साल इंडोनेशिय के माउंट तंबोरा में ज्वालामुखी फटा था।
इसमें गरम राख और नीचे जाते ज्वालामुखी ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। मगर असर सिर्फ इतना नहीं था। ज्वालामुखी से निकले तत्व तुरंत ही माहौल में घुलने लगे थे।तापमान क्यों नहीं बढ़ा दरअसल विस्फोट के बाद वायुमंडल की ऊपरी परत स्ट्रैटोस्फियर तक सल्फर डाइऑक्साइड और दूसरे तत्व पहुंच गए थे। इससे सूर्य की रोशनी का बड़ा हिस्सा धरती पर आने से पहले अंतरिक्ष की ओर चला गया था।
इसके चलते उत्तरी गोलार्ध में तापमान करीब 1 डिग्री फारेनहाइट तक गिर गया।फसलों पर पाला इसका असर यहीं नहीं रुका इस तापमान के चलते न्यूयॉर्क के साथ अमेरिका के दूसरे शहरों में गर्मी के मौसम में भी गर्मी नहीं पड़ी। फसलों पर पाला तक जमने लगा था, जबकि महीना था जून। यूरोप के दूसरे हिस्सों में भी तापमान कई डिग्री तक कम ही दर्ज किया गया था।
क्यों खतरनाक था ये ज्वालामुखी View this post on Instagram A post shared by New England Unfiltered (@unfilterednewengland) NOAAके नेशनल इन्वायरमेंट सैटेलाइट, डाटा एंड इनफॉर्मेशन सर्विसेज के मूतबिक ताम्बोरा ज्वालामुखी का विस्फोट सूचकांक 7 था जो अधिकतम 10 हो सकता है। ये तीव्रता तय करने वाला पैमाना है।
31 घन मील राख और चट्टान इस विस्फोट में निकली थीं। इसके चलते पहाड़ों पर बसे गांव तो मानों गायब ही हो गए थे।