पंजाब पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के राजनीति में आने से कुछ महीने पहले, अप्रैल में पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू भी BRP में शामिल हुई थीं और उन्होंने पार्टी के पंजाब प्रभारी का कार्यभार संभाला था।
उन्होंने घोषणा की थी कि पार्टी 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं सिद्धार्थ 9 मार्च 1962 को जन्मे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, लेकिन उन्हें पंजाब कैडर आवंटित किया गया था। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री हासिल की है; उन्होंने 1983-84 के शैक्षणिक सत्र के दौरान अपनी स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) पढ़ाई पूरी की थी।1986 बैच के हैं आईपीएस सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय 15 दिसंबर 1986 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए।
हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, उन्होंने जनवरी 1988 में पंजाब से अपने फील्ड करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग राजपुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में हुई थी। यह पंजाब के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर था, जो उस समय उग्रवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था।
इसलिए, पुलिस सेवा के उनके शुरुआती साल एक कठिन सुरक्षा माहौल में बीते।शादी के 13 साल बाद हो गया था तलाक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की मुलाकात शिवानी से पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों इतिहास में एमए कर रहे थे। सिद्धार्थ एक बंगाली ब्राह्मण हैं और शिवानी पंजाबी हिंदू। दोनों ने 1987 में चंडीगढ़ में ही लव मैरेज की थी।
उसी साल दिसंबर में शिवानी ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि 2001 में सिद्धार्थ और शिवानी का तलाक हो गया।पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भ्रष्टाचार की जांच में शामिल रहे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के दशकों लंबे पुलिस करियर में कई राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले शामिल रहे हैं। वे नशीले पदार्थों की तस्करी की जांच के अलावा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े 2003 के भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच से भी जुड़े रहे थे।पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर चर्चा में आए 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के समय, पंजाब के कार्यवाहक DGP के तौर पर वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे।
प्रधानमंत्री मोदी फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में 'राष्ट्रीय शहीद स्मारक' पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द होने पर उन्होंने सड़क मार्ग से सफर किया। इस दौरान एक विरोध प्रदर्शन की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर रुक गया, जिससे वे लगभग 15 से 20 मिनट तक वहां फंसे रहे।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और राज्य पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके चलते कानूनी कार्यवाही शुरू हुई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।